Tarot Card Rashifal (17th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 02:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी की सलाह बहुत काम आएगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटपट संभव है लेकिन संवाद से मामला सुलझ जाएगा।
शुभ रंग: लाल
टिप: जल्दबाज़ी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

वृषभ (Taurus)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। डूबा हुआ धन वापिस मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन भावनात्मक रहेगा, ध्यान रहे कि आप भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ रंग: हरा
टिप: मिठास से बिगड़ी बात भी बन सकती है।

मिथुन (Gemini)
आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रिश्तों में पारदर्शिता रखें, वरना कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
टिप: दूसरों की बात सुनना भी उतना ही ज़रूरी है जितना बोलना।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार में सुखद समय बितेगा। आपकी भावनाएं अधिक तीव्र होंगी, जिससे आप या तो बहुत प्रसन्न रहेंगे या अचानक दुखी भी हो सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
टिप: खुद को समय दें, आत्ममंथन करें।

सिंह (Leo)
नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। आज आपके विचारों का असर दूसरों पर पड़ेगा। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे। धार्मिक आयोजन सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन में कोई नई शुरुआत संभव है।
शुभ रंग: सुनहरा
टिप: विनम्र बने रहें, यही आपको महान बनाएगा।

कन्या (Virgo)
आज छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट से जुड़ी समस्याएं।
शुभ रंग: नीला
टिप: दिन की शुरुआत ध्यान या प्रार्थना से करें।

तुला (Libra)
आज का दिन भावनाओं, काम और रिश्तों के बीच संतुलन साधने का है। कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। सेहत को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
टिप: दूसरों को सुनना और समझना आपको आगे बढ़ाएगा।

वृश्चिक (Scorpio)
रहस्यमय ऊर्जा आपके पक्ष में काम कर रही है। आज कोई छिपी हुई बात सामने आ सकती है। आत्मनिरीक्षण करें। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कामकाज पर फोकस बनाए रखें।
शुभ रंग: गाढ़ा लाल
टिप: विश्वासघात से बचें और खुद भी ईमानदार रहें।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन जांच-पड़ताल और सीखने का है। कोई नया विचार या योजना दिमाग में आ सकती है, जिसे भविष्य में लागू करना फायदेमंद रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यो में रुचि रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
टिप: उत्साह में अति न करें।

मकर (Capricorn)
कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। संयम से काम लें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग: भूरा
टिप: अहंकार को त्यागना ही आज की कुंजी है।

कुंभ (Aquarius)
आज आपकी कल्पनाशक्ति बहुत तेज़ रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें।
शुभ रंग: सिल्वर
टिप: जोश में होश न खोएं।

मीन (Pisces)
मन भावुक रहेगा लेकिन इससे आपको आध्यात्मिक गहराई भी मिलेगी। आज का दिन आत्म-समर्पण का है। किसी पुराने कर्ज़ से मुक्ति मिल सकती है।
शुभ रंग: हल्का पीला
टिप: ध्यान और संगीत आपको सुकून देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News