Tarot Card Rashifal (10th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 04:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (21 मार्च - 19 अप्रैल) किसी पुराने मित्र से रोमांटिक भावनाएं उभर सकती हैं। एक नई जिम्मेदारी आज आपको उत्साहित करेगी।
हल्का सिरदर्द हो सकता है, पानी ज्यादा पिएं।
टिप: आत्मविश्वास से किया गया फैसला आज आपको आगे बढ़ाएगा।

वृषभ (20 अप्रैल - 20 मई)  प्रेमी के साथ छोटी-सी यात्रा संभव है। किसी सहकर्मी की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
शारीरिक थकान महसूस हो सकती है आराम जरूरी है।
टिप: ज़िद करने से बचें लचीलापन सफलता लाएगा।

मिथुन (21 मई - 20 जून) दिल की बात कहने का सही समय है। नए प्रोजेक्ट में आपकी काबिलियत चमकेगी। गला या खांसी की तकलीफ हो सकती है।
टिप: दूसरों को सुनना आज आपके लिए वरदान साबित होगा।

कर्क (21 जून - 22 जुलाई) जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। ऑफिस में किसी की ईर्ष्या का सामना करना पड़ सकता है।
नींद की कमी से चिड़चिड़ापन आ सकता है।
टिप: धैर्य रखें समय आपका साथ देगा।

सिंह (23 जुलाई - 22 अगस्त) नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। बॉस आपकी तारीफ कर सकता है, प्रमोशन के संकेत हैं। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
टिप: आत्मप्रशंसा से बचें विनम्रता अपनाएं।

कन्या (23 अगस्त - 22 सितंबर) रिश्ते में कोई गलतफहमी दूर हो सकती है। रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। माइग्रेन या सिरदर्द हो सकता है।
टिप: हर बात दिल पर न लें थोड़ा सहज रहें।

तुला (23 सितंबर - 22 अक्टूबर) पार्टनर के साथ कोई सरप्राइज प्लान हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है।
टिप: दूसरों के लिए समय निकालें रिश्ते मजबूत होंगे।

वृश्चिक (23 अक्टूबर - 21 नवंबर) भावनाओं में बहने से बचें, सच को पहचानें। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। रक्तचाप पर ध्यान दें।
टिप: हर चीज़ की तह में जाने की ज़रूरत नहीं।

धनु (22 नवंबर - 21 दिसंबर) दूर रह रहे पार्टनर से मुलाकात की संभावना है। आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। घुटनों या जोड़ों में दर्द रह सकता है।
टिप: अति उत्साह से बचें संयम रखें।

मकर (22 दिसंबर - 19 जनवरी) स्थिरता की तलाश खत्म हो सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
टिप: पुराने अनुभवों से सीखें लाभ होगा।

कुंभ (20 जनवरी - 18 फरवरी) अकेलापन महसूस कर सकते हैं आत्मविश्लेषण करें। तकनीकी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।
आंखों की थकान से बचें।
टिप: नए लोगों से जुड़ने से भाग्य चमक सकता है।

मीन (19 फरवरी - 20 मार्च) किसी पुराने रिश्ते में दोबारा जान आ सकती है। रचनात्मक प्रयासों में तारीफ मिलेगी। थकावट महसूस हो सकती है, पोषण पर ध्यान दें।
टिप: दिल और दिमाग दोनों से काम लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News