Tarot Card Rashifal (2nd July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 01, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
अंदर एक उलझन है लेकिन बाहर आप शांत हैं। यह संयम आपको जीत दिला सकता है। कोई पुराना मैसेज दिल को छू सकता है। जवाब देने से पहले दो बार सोचें। आज अपनी राय ज़ोर से न रखें, बल्कि बुद्धिमत्ता से कहें असर ज़्यादा होगा।
ऊर्जा मंत्र: मैं चुप रहकर भी विजयी हो सकता हूं।

वृषभ (Taurus)
भीतर से आशंका, बाहर से दिखावा न करें। मन को थोड़ा खुलने दें। परिवार कोई गहरी बात छिपा रहा है धीरे से बात निकालें। धन लाभ संभव है पर अनावश्यक निवेश से बचें।
ऊर्जा मंत्र: मैं अपनी अंतर्ज्ञान पर भरोसा करता हूं।

मिथुन (Gemini)
शब्दों से आज खेल मत खेलो कोई बनती बात बिगड़ सकती है। अप्रत्याशित कॉल या चैट दिन को बदल सकती है। नई जिम्मेदारी आएगी पहले हां मत बोलो, सोचो। फिर कोई फैसला करो।
ऊर्जा मंत्र: हर सूचना को अवसर में बदल सकता हूं।

कर्क (Cancer)
आज कुछ खोया-खोया सा महसूस होगा पर यह आत्म-अवलोकन का समय है। कोई पुरानी चाह फिर से जाग सकती है उसे नजरअंदाज़ मत करो। सहकर्मी पर शक करने से पहले संवाद करें।
ऊर्जा मंत्र: मैं अपनी भावनाओं का स्वामी हूं, गुलाम नहीं।

सिंह (Leo)
आत्मविश्वास ऊंचा है लेकिन किसी की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। कोई आपकी और देख रहा है आप चाहें तो इशारा समझ सकते हैं। कोई योजना आज शुरू करें नक्षत्र साथ देंगे।
ऊर्जा मंत्र: मेरा प्रकाश मुझे औरों तक पहुंचाता है।

कन्या (Virgo)
बार-बार कुछ ठीक करने की आदत से आज खुद को थकाओगे। रिश्ते में नियंत्रण छोड़ना सीखो तभी प्रेम बहेगा। अधूरी फाइल आज पूरी हो सकती है बस एकाग्रता लाओ।
ऊर्जा मंत्र: हर चीज़ पूरी नहीं, पर पूरी तरह मेरी हो सकती है।

तुला (Libra)
एक पुरानी चूक का बोझ आज हल्का होगा क्षमा या संवाद से। रिश्ते में नर्मी लाओ कठोरता दूरियां बढ़ा रही है। किसी महिला सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। उसे मान देना न भूलो।
ऊर्जा मंत्र: मैं संतुलन से शक्ति प्राप्त करता हूं।

वृश्चिक (Scorpio)
कोई बात दिल में गहरे बैठी है आज लिखो, बोलो नहीं। आज जलन की भावना रिश्ते में ज़हर बन सकती है नजरअंदाज़ करो।
कोई सीक्रेट डील या प्रस्ताव आ सकता है सावधानी ज़रूरी है।
ऊर्जा मंत्र: मौन मेरा हथियार है, डर नहीं।

धनु (Sagittarius)
भीतर कहीं घूमने या बदलने की चाह है योजना बनाओ। यात्रा या बाहर से जुड़ा कोई रिश्ता गति पकड़ेगा। पुराने काम में नया तरीका अपनाने से तरक्की होगी।
ऊर्जा मंत्र: मुझे सीमाएं नहीं रोक सकतीं।

मकर (Capricorn)
आज कुछ ठोस करने की इच्छा है, यह दिन नींव रखने जैसा है। साथी की व्यस्तता को व्यक्तिगत न लें वो भी संघर्ष में है। बॉस से आज साफ बात करें चुप रहना उलझन बढ़ाएगा।
ऊर्जा मंत्र: मैं धीमा चलकर भी सबसे आगे निकलता हूं।

कुंभ (Aquarius)
आज मन में कई नए विचार उभरेंगे, उन्हें नोट कर लेना फायदेमंद होगा। दोस्त से प्रेम में बदलने का संकेत मिल सकता है।ऑनलाइन या तकनीकी क्षेत्र में बड़ी प्रेरणा मिलेगी।
ऊर्जा मंत्र: मेरे विचार मेरी सबसे बड़ी दौलत हैं।

मीन (Pisces) सपनों और यथार्थ के बीच संघर्ष चलेगा ध्यान से दिशा चुनो। कोई भावुक पल याद आएगा। उसे दिल में रखो, जुबां पर नहीं। रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए दिन बहुत शुभ है।
ऊर्जा मंत्र: मेरी कल्पना मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News