Tarot Card Rashifal (30th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Jun 29, 2025 - 03:09 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। इस राशि के सिंगल लोग किसी खास से दोस्ती की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हल्का व्यायाम करें।
वृष- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। धन और नौकरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन- आज आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। कामकाज में सफलता मिलेगी। परिवार में कुछ विवाद हो सकता है, समझदारी से काम लें। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह- आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनएंगे। रिश्तों में मिठास आएगी।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। धैर्य और संयम से काम लें। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। परिवार में खुशियां आएंगी। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें, विवाद टालें।
वृश्चिक- आज इस राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस के कुछ जरूरी काम पूरे होने से मन में शांति रहेगी। किसी पुराने मामले का समाधान होगा। परिश्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
धनु- धनु राशि के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। यात्रा के लिए शुभ समय है। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। कानूनी मामले को हल करने के दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
मकर- आज कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। निवेश करने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के युवाओं के मन में नए विचार आएंगे और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। दोस्तों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर सोच-समझ कर पैसा लगाएं। मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक है।