Tarot Card Rashifal (12th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 06:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: लाभ के मौके मिलेंगे। असरदार लोगों पर खर्च होगा। जीवन दिशा नया मोड़ लेगी। फोन पर जरूरी खबर मिलने पर यात्रा होगी। प्रॉपर्टी के पेपर्स हेतु सजग रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

वृष: छुटपुट झगड़े सिर उठाएंगे। सूझबूझ से मेटर्स जल्द सुलझेंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। व्यवहार में सुधार से फायदा होगा। लक्ष्यों को पाने में कामयाब होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मिथुन: इन्वेस्टमेंट में टेंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। खाने-पीने का प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनेगा। सहयोगी काम में मदद करेंगे। इच्छाएं पूरी होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक। 

कर्क: ऑफिशियल काम में फायदा होगा। स्टुडेंटस् को बेहतर परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बटाएंगे। असरदार लोगों के अनुभव का लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

सिंह: हार्डवेयर का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। पार्टनर संग शाम की स्पेशल डेट सक्सेसफुल होगी। लेन-देन के कारण टेंशन व बहस होगी। रेपुटेशन बिगड़ने का चान्स है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

कन्या: दिन प्रतिकूल है। खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान दें। बदहजमी के संकेत हैं। ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। खर्च भी ज्यादा होगा। पारिवारिक कनिष्ठों को सपोर्ट दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

तुला: पैसे की परेशानी सुलझेगी। घर-गाड़ी का सुख मिलेगा। हेल्थ प्रॉब्लम्स का हल निकलेगा। खास परिचित व्यक्ति से बिजनेस में प्रोफिट होगा। दिन भर ऐक्टिव रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

वृश्चिक: मेहनत से संतोष मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। जीवनसाथी संग समय बिता पाएंगे। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक। 

धनु: राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अनुभवी व्यक्ति कि कंपनी से लाभ उठाएंगे। स्टूडेंट्स का कंसन्ट्रेशन बढ़ेगा। हेल्थ की चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले सुलझ जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मकर: असरदार लोगों कि संगत होगी। प्रेमी से मिलेंगे। पारिवारिक शांति व उत्साह बना रहेगा। असमंजस वश मुनाफे में अड़चन आएगी। अनुभवी जन से सलाह लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ: समय सामान्य है। लव अफेयर्स में सक्सेस मिलेगी। लॉन्ग लास्टिंग रिश्तों में ईमानदारी रखें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग मजेंटा, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

मीन: ऑफिशियल कार्यों में सावधानी बरतें। कहासुनी हो सकती है, अतः बहसबाजी से बचें। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News