Tarot Card Rashifal (2nd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 03:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
भावनात्मक संतुलन आज आपकी सबसे बड़ी चुनौती है। मन किसी पुरानी बात पर अटका रह सकता है लेकिन दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार या स्नेह भरा संदेश आपके भाव बदल देगा।
उपाय: एक लाल वस्तु को साथ रखें, नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।
वृषभ (Taurus)
आपके अंदर आज एक चुपचाप निर्णय लेने की क्षमता है, जिसे कोई देख नहीं पा रहा। आज किया गया कोई गुप्त निर्णय भविष्य में आपका जीवन मोड़ सकता है।
उपाय: दूध या सफेद मिठाई किसी जरूरतमंद को दें, राह खुलेंगे।
मिथुन (Gemini)
आज आपकी वाणी में चमत्कार छिपा है। जो कहना चाहें, सोच-समझ कर कहें कोई संबंध जीवन भर के लिए बन या बिगड़ सकता है।
उपाय: अपने तकिए के नीचे चंदन रखकर सोएं बेचैनी घटेगी।
कर्क (Cancer)
आपका दिल आज अपने खोल से बाहर आना चाहता है। किसी से बात करने या मन खोलने का अवसर मिल सकता है, चूकिए मत।
उपाय: जल में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें, आत्मबल बढ़ेगा।
सिंह (Leo)
आज कोई छोटा अपमान आपको बड़ा महसूस हो सकता है लेकिन यही आत्मविकास की सीढ़ी बनेगा। कोई पुराना शत्रु मित्र बन सकता है।
उपाय: नीम की एक पत्ती जेब में रखें निर्णय शक्ति बढ़ेगी।
कन्या (Virgo)
आप आज असामान्य रूप से संवेदनशील हो सकते हैं। किसी अपने की बात आपको विचलित कर सकती है लेकिन यह भावना कल आपको नया दृष्टिकोण देगी।
उपाय: रुई में कपूर लगाकर घर के कोने में रखें नकारात्मकता घटेगी।
तुला (Libra)
आज आपकी सौंदर्यप्रियता किसी को आकर्षित कर सकती है लेकिन मन स्थिर नहीं रहेगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहें, प्रेम की अनपेक्षित ऊर्जा जाग सकती है।
उपाय: इत्र या खुशबूदार चीज पास रखें, ग्रह सामंजस्य देंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति उच्च स्तर पर है। किसी के चेहरे या शब्दों से आप सच्चाई पहचान लेंगे। आज कोई रहस्य खुलेगा।
उपाय: रात को नंगे पांव कुछ देर चंद्रमा को देखकर ध्यान करें।
धनु (Sagittarius)
अभी आप जिस चीज़ को नजरअंदाज कर रहे हैं, वही आपके लिए आज मूल्यवान सिद्ध हो सकती है। पारिवारिक वार्तालाप में कोई अनमोल सूत्र मिलेगा।
उपाय: पीले फूलों को सूर्य को अर्पित करें आत्मविश्वास मिलेगा।
मकर (Capricorn)
आज आपको अपनी सीमाओं से परे जाकर सोचने की जरूरत है। कोई साधारण व्यक्ति, असाधारण विचार दे सकता है, ध्यान दें।
उपाय: लोहे का कोई छोटा टुकड़ा जेब में रखें स्थिरता आएगी।
कुंभ (Aquarius)
अतीत की कोई गलती आज फिर सामने आ सकती है। इस बार आपको उसे स्वीकार करके आगे बढ़ना है। आत्मसम्मान बना रहेगा, यदि सच का साथ दें।
उपाय: नीले रंग से दूर रहें, हरे वस्त्र पहनना लाभ देगा।
मीन (Pisces)
आपका स्वप्नलोक आज आपको एक संकेत देगा जो स्वप्न में दिखे, उसे नजरअंदाज़ न करें। कला, प्रेम और ध्यान सबका संगम हो सकता है।
उपाय: चुपचाप किसी मंदिर के द्वार पर फूल चढ़ाएं, प्रेम मिलेगा।