Tarot Card Rashifal (24th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 02:23 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: जरूरी मसलो पर राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी सहयोग देंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें।
उपाय- असहाय को अपने पुराने कपड़े दें।
वृष: काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझबूझ से चलें।
उपाय- निर्धनों को फल बांटें।
मिथुन: प्रातः में आलस्य रहेगा। शाम को एनर्जेटिक फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।
कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी।
उपाय- माता पार्वती को सिंदूर अर्पित करें।
सिंह: फाइनैंशल मामले सेटल होंगे। पेंडिंग वर्क को दम लगाकर कम्प्लीट करें। रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपर वर्क तत्परता से पूरा करें।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।
कन्या: टाईप अनुसार लोगों से जुड़ेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा।
उपाय- भिक्षुक को चावल का दान करें।
तुला: अकाउंट्स व लेन-देन पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रोफेशनल डील हेतु समय बेकार है। बिजनेस में मुनाफा मिलेगा।
उपाय- अपनी शक्ति के अनुसार दान करें।
वृश्चिक: सभी मसले स्वयं सुलझाएं। टीमवर्क में गलतफहमी आएगी। कॉन्फ़िडेंस से करियर के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडिया दें।
उपाय- गरीबों में मिठाईयां बांटें।
धनु: बिजनेस में मित्रों की सलाह मानें। अंधविश्वास से बचें व समझदारी से काम लें। स्टूडेंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।
उपाय- फलों के रस का दान करें।
मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनेस में हुए मुनाफे का री-इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा ज़रूर करें।
उपाय- गरीबों को फल दान करें।
कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल पर न छोड़ें।
उपाय- अन्न का दान करें।
मीन: दोस्तों व सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
उपाय- पशुओं को जल दें।