Tarot Card Rashifal (31st March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 03:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

वृष - वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। बच्चे माता-पिता के साथ अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। सेहत के लिहाज से दिन सही रहेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। दोस्तों की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दांत के दर्द से परेशान रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को पैसों के लेन देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवा कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।  ऑफिस में आप अपने जूनियर्स की मदद कर सकते हैं। सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। पेट की समस्या को लेकर परेशान रहेंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। लव लाइफ में किसी तीसरे की वजह से मनमुटाव होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मकर- व्यापार कर रहे लोगों को कोई नई डील मिल सकती है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर सावधान रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News