Tarot Card Rashifal (23rd March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: आज आपके मन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि: आज आपकी सोच में कुछ बदलाव हो सकते हैं। पुराने विचारों से बाहर निकलने का समय है। आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत की सराहना होगी। सेहत को लेकर रखें।

कर्क राशि: आज आपको परिवार से सहयोग मिलेगा। निजी जीवन में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें।

सिंह राशि: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य में नयापन लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी से प्यार भरी बातचीत होगी। व्यापार में मनचाहा फायदा देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि: आज अपने कार्यों को अच्छे से पूरा करने के लिए योजना बनानी होगी। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुराने काम में रुकावट आ सकती है।

तुला राशि: आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें। किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए आज अच्छा समय नहीं है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में समय बहुत बेहतर रहेगा।

नु राशि: आज आपके मन में कई नए विचार आएंगे। इन्हें सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। किसी यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

मकर राशि: आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यों में कोई बाधा आ सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे पार करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुम्भ राशि: आज आपकी सोच में स्पष्टता आएगी। किसी पुराने काम को सुलझाने का समय है। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी।

मीन राशि: आज आपको किसी नए अवसर का सामना करना पड़ेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News