Tarot Card Rashifal (9th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 06:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी या वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।
वृष- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की प्रमोशन हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई खास कदम बढ़ाएंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत का फल मिल सकता है। बिजनेस में परिवार के बड़ों से सहयोग मिलेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। टीचिंग की फील्ड से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने रुके काम पूरे हो जाएंगे। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। ऑफिस के सभी लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। मन को शांत करने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। किसी विदेशी मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस के अधिकारियों के साथ मिलकर कोई नया प्रोजेक्ट शुरु कर सकते हैं। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबार में परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। माता-पिता के साथ बैठकर अपने करियर को लेकर कई अहम फैसले लेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मीन- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की मधुरता बनी रहेगी। कमर दर्द से परेशान रहेंगे।