Tarot Card Rashifal (11th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे पैसों की मदद मांग सकता है। घर के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी कोई बात बॉस को बुरी लग सकती है। घर में चल रही किसी परेशानी के कारण मन उदास रहेगा। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। किसी कानूनी मामले के हल होने की संभावना है।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम के समय पर पूरा न होने के कारण बॉस से डांट पड़ सकती है। जीवनसाथी के अवैध संबंधों का पता लग सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार से थोड़ा चिंतित रहेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करके मन को बहुत खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या- व्यापार को लेकर जो भी परेशानियां चल रही थी, वो आज खत्म हो जाएंगी। अचानक से किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।  सेहत का ध्यान रखें।

तुला- व्यापार कर रहे लोग किसी भी कागज पर साइन करने से पहले एक बार अच्छे से पढ़ लें। परिवार के साथ बैठकर मांगलिक आयोजन की योजना कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने नए काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम का समय पर पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। दोस्त के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लव पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है।  

धनु- धनु राशि के जातकों  के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने  वाला है। ऑफिस में लंबे समय से रुके काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बैंक में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहेगा।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ- ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बातचीत कर सकते हैं। मन शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंग लेकर आने वाला है। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए अच्छे घर से रिश्ता आ सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भाईयों को मदद लेनी पड़ सकती है। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News