Tarot Card Rashifal (2nd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। घर में अचानक से मेहमान आने की सम्भावना है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की एंट्री हो सकती है।

वृष - वृष राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रही मुश्किलों को हल करने में सफल होंगे। बच्चों के खर्चे बढ़ने की भी सम्भावना है। शाम को परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत सुधारने के लिए योगा पर ध्यान देना होगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज अपने हर कार्य को बेहद ही ध्यान से करें। दोपहर का समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में जो योजनाएं बनाएंगे वो सफल हो जाएंगे। परिवार में जो चिंताएं चल रही थी वो समाप्त हो जाएंगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील पक्की होने की सम्भावना है। शाम का समय बहुत ही शानदार रहने वाला है।

सिंह- सिंह राशि के जातक आज ज्यादा से ज्यादा समय काम में व्यस्त रहेंगे। दोपहर बाद आपको कोई जरुरी योजना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। युवाओं के लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज अपनी नौकरी को लेकर काफी संतुष्ट रहेंगे। कोई नया व्यापार खोलने का प्लान कैंसिल हो सकता है। विवाह के उचित रिश्ते आएँगे। शाम के समय किसी फॅमिली फंक्शन पर जाने का मौका मिलेगा।

तुला- आज का समय आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होने की सम्भावना है। धन को लेकर जो परेशानी थी वो दूर हो जाएगी। युवा वर्ग हर परेशानी को हस कर पार कर लेंगे। शाम को पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातक अपनी किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। युवाओं के आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में जो परेशानी थी वो खत्म हो जाएगी। व्यापार से जुड़ा हुआ कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

धनु- धनु राशि के जातकों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता में रहेंगे। पेट की जलन तकलीफ दे सकती है, खान-पान में बदलाव करें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की सम्भावना है।

मकर- मकर राशि के जातक आज ऑफिस में टारगेट को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों को अपनी देख-रेख में ही करवाएं। ज्यादा काम की वजह से सेहत खराब हो सकती है। युवा वर्ग करियर से जुड़े जरुरी निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ- कुम्भ राशि के जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने किसी काम को कल पर न छोड़े। स्वास्थ्य को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। नए रिलेशनशिप की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेस्ट है।

मीन- मीन राशि के जातकों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। बेवजह दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। बिजनेस के कामों में बहुत सोच-समझकर फैसले लें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News