Tarot Card Rashifal (20 March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 06:46 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पार्टनर के साथ पुराना झगड़ा फिर से उभर कर आ सकता है। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय युवा वर्ग खुद काम करें। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए समय ठीक-ठाक रहेगा।
वृष - आज व्यापार से जुड़ा कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें। किसी से किया गया वादा समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो सिर दर्द होने की सम्भावना है। छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज न करें। सरकारी नौकरी वाले अपने काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे।
मिथुन- आज मिथुन राशि के जातक मार्केटिंग संबंधी कार्य बहुत ही ध्यान से करें। व्यापार में काम को लेकर सतर्क रहें। युवा वर्ग पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल पर भी ध्यान दें। पति-पत्नी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।
सिंह- सिंह राशि के जातक कार्यक्षेत्र के काम को लेकर सीरियस रहेंगे। व्यापार में चल रही कोई समस्या हल हो जाएगी। भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी नजरअंदाज न करें।
कर्क- आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। व्यापार में कोई बड़े कार्य की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। युवाओं को भाग्य का साथ मिलेगा। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
कन्या- आज दोपहर के बाद का समय छात्रों के लिए बहुत बेहतर रहेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। घरवालों के साथ घूमने-फिरने जाने का प्लान बनाएंगे। भूमि संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
तुला- तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र के काम को नजरअंदाज न करें। जीवन में चल रही परेशानियों से निजात मिलने की सम्भावना है। युवाओं को उनके काम की वजह से प्रमोशन मिलेगी। बाहर के खान-पान पेट खराब हो सकता है, ध्यान रखें।
वृश्चिक- आज परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिस से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी से सम्बंधित रुके काम आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कोई दिक्कत नहीं आएगी ।
धनु- आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, बजट गड़बड़ा सकता है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कोई जरुरी निर्णय ले सकते हैं। युवा वर्ग सकारत्मक सोच के साथ करियर में आगे बढ़ेंगे।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा बनाई गयी योजनाएं अधिकारियों को पसंद आएगी। व्यापार की निजी बातों को किसी के साथ साझा न करें। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर का वातावरण सही बना रहेगा।
कुंभ- आज ऑफिस में नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है, जंक फ़ूड से परहेज रखें। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
मीन- आज करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। घर में कोई मांगलिक काम संपन्न होगा। मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।