Tarot Card Rashifal (3rd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2024 - 07:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में आपको सफलता प्राप्त होगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से राहत मिलेगी।घर में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। माइग्रेन की समस्या से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

वृष- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। छात्र अपने आलास को पढ़ाई पर हावी न होने दें। परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। करियर को लेकर युवाओं के मन में जो दुविधा दूर चल रही थी वो दूर हो जाएगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर बनाकर रखें।

मिथुन- आज पार्टनर के साथ जो गलतफहमियां चल रही थी वो दूर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में समय बहुत खुशनुमा रहेगा। कारोबार का काम आपको थका देगा। खान-पान सही न होने की वजह सेहत खराब हो सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।  

कर्क- आज हर काम को समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यापार में कुछ न कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। युवाओं के ऊपर काम का बोझ काफी रहेगा। बदलते मौसम की वजह से सेहत खराब होने की सम्भावना है।

सिंह- आज ऑफिस का काम करते समय ध्यान रखें, छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आज का काम कल पर न छोड़े। काम की अधिकता की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या- आज पुरानी जायदाद संबंधी समस्या फिर से वापिस उठ के वापिस आ सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ जो विवाद चल रहा था वो भी दूर हो जाएगा। बाल झड़ने की समस्या भी खत्म होती हुई दिखाई देगी।

तुला- आज सारा समय कार्यक्षेत्र के काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। व्यापार को लेकर थोड़ी चिंता सताएगी। छात्र एकाग्रता के साथ हर काम को करेंगे। रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव रहेगा। जंक फ़ूड से जितना परहेज रखें उतना ही बेहतर होगा।

वृश्चिक- आज व्यापार के काम को आगे ले जाने के लिए अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। ऑफिस में किसी अधिकारी से कहा-सुनी हो सकती है। युवाओं को अपने करियर के लिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। परिवार को लेकर समय कुछ तनाव से भरा रहेगा।

धनु- आज ऑफिस में आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला फंस सकता है। दंपत्तियों को संतान सुख मिल सकता है। खांसी-जुकाम की समस्या रहेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होने की सम्भावना है।

मकर- आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातक सचेत रहें, ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है। अधिकारी वर्ग पर काम का दबाव अधिक रहेगा। छात्रों को मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

कुम्भ- ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा। युवा वर्ग आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चे पूरा दिन मौज-मस्ती में रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन- आज का दिन करियर के मामले में शुभ परिणाम लेकर आएगा। मन में पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करेंगे। अचानक विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग एक नया मुकाम हासिल करेंगे। किसी खास मित्र से वाद-विवाद हो सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News