Tarot Card Rashifal (11th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 07:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी दोस्त की मदद करने से बहुत प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से काफी आराम मिलेगा।

वृष- आज किसी अपने की मदद से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम काफी अच्छा चलेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते हैं।

कर्क- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।    

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से कोई स्पेशल उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कन्या- व्यापार कर रहे लोगों को कोई नया ऑर्डर मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रेम जीवन बीता रहे लोग अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जा सकते हैं। माता के साथ कोई जरूरी बात शेयर करेंगे। सेहत में सुधार होने की संभावना है।

तुला- आज आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपका काम अच्छे ढंग से पूरा होगा, जिससे रिलैक्स महसूस करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग काम के सिलसिले में विदेश जाएंगे। माताएं अपने बच्चों के लिए कोई स्पेशल डिश बनाएंगी। घर की जरूरत का सामान लेने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे।

धनु- आज ऑफिस में सीनियर से किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही गलतफहमियां खत्म होंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सहयोग मिलेगा। मोबाइल एसेसरीज का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें।

कुम्भ- आज काम के प्रति आपकी लगन को देखकर बॉस आपका प्रमोशन करने का विचार कर सकते हैं। छात्रों को किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है।  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News