Tarot Card Rashifal (19th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2023 - 06:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। छात्र शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। किसी नए काम को शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें। भाई के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा में जल्द ही सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। शुगर की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
कर्क- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी से संबंधित कागजात तैयार करने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शरीर में लगी चोट ठीक होने में वक्त लगेगा।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिजनों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। घरेलू कामों के लेकर लापरवाही न बरतें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान की गतिविधियों की तरफ ध्यान जरूर दें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
तुला- आज के दिन लेन-देन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। लव पार्टनर के साथ अपने मन की बातों को शेयर करेंगे। बिजनेस की गति बढ़ने से अधिक धन लाभ होगा। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
धनु- धनु राशि वाले लोगों को जल्दबाजी में काम करने से बचें। काम के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता से आपको कोई कीमती चीज उपहार में मिल सकती है। दिनभर भागदौड़ की वजह से सिरदर्द की समस्या रहेगी।
मकर- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम पाने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। काम के सिलसिले में युवाओं को बाहरी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का आनंद उठाएंगे। इस राशि के बच्चे खेल-कूद में अपना समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।