Tarot Card Rashifal (30th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष- आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी नई सोच को वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है, रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद से बचें।

वृष - आज आपकी वाणी में सौम्यता रहेगी, जिससे बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे। निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है, भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहें, बाहर के खान-पान से परहेज करें।

मिथुन- आज आप मानसिक रूप से बहुत सक्रिय महसूस करेंगे। नए व्यापारिक सौदे होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

कर्क- आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं पर धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दोपहर के बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।
 
सिंह- आज आपका आत्मविश्वास सूर्य की तरह चमकेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या- आज आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अति-आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ा वित्तीय जोखिम न लें। ऑफिस में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। घर के बड़ों की सलाह मानकर काम करना हितकर रहेगा।

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन गोल्डन चांस लेकर आया है। विदेश या बड़ी नौकरी से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी।

वृश्चिक- आज आपके भीतर जुनून और प्यार का अद्भुत संगम रहेगा। किसी पुराने रिश्ते की वापसी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। अटके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। शाम को परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

धनु- आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। बना-बनाया काम आपके चिड़चिड़ेपन से बिगड़ सकता है। व्यापार में लेन-देन के प्रति सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में फलदायी सिद्ध होगी। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर- आज आप कोई 'मास्टर स्ट्रोक' खेल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। आपकी रणनीतिक सोच विरोधियों को परास्त करेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका हौसला बढ़ेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के युवाओं के लिए आज का दिन करियर ब्लास्ट जैसा है। सपनों की नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपकी रचनात्मकता चरम पर होगी। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।

मीन- मीन राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली है। पढ़ाई में मन लगेगा और किसी प्रतियोगिता में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। व्यापार में उधारी वसूली के योग हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News