Tarot Card Rashifal (17th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2023 - 06:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। बच्चों के साथ मिलकर घर के कामों को पूरा करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। प्रेमी अपने रिश्ते को लेकर कुछ अहम फैसला कर सकते हैं। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखना होगा।  

वृष- आज इस राशि के लोगों को काम में बदलाव करके आगे बढ़ना होगा। ऑफिस के सभी कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के युवा गलत संगत में पड़कर अपना नुकसान कर बैठेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पार्टनर एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। सेहत में सुधार होने की संभावना है।

कर्क- आज कर्क राशि वाले धन संबंधी कोई भी काम अपने हाथ में न लें। ससुराल पक्ष से कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। बहन-भाई के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के छात्र अपनी परीक्षा की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।

सिंह- लंबे समय से रुके किसी काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। घर में आज उत्साह और आनंद का माहौल बना रहेगा। पिता के किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। बहन की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। भाई के साथ लंबे समय से चल रहा झगड़ा खत्म हो सकता है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे।  

तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है। आपके काम और गुणों की तारीफ न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर-परिवार और समाज में होती हुई नजर आएगी। रिलेशनशिप सुधारने का मौका मिल सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मुलाकात करने आ सकता है। मसालेदार चीजें आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती हैं, ध्यान रखें।

धनु- आज भूमि-भवन से जुड़े किसी विवाद के हल हो जाने से राहत की सांस लेंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने विरोधियों के साथ कड़ा मुकाबला कर सकते हैं। करीबी की शादी तय हो जाने से मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। घर के किसी मेंबर की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

मकर- आज के दिन मकर राशि वाले किसी के बहकावे में न आएं। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों से आपको तालमेल बना कर चलना होगा। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। खानपान का ध्यान रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।

कुम्भ- आज कारोबार को लेकर कोई साहस भरा कदम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। किसी बात को लेकर ससुराल वालों से झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने साथी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन अवश्य लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News