Tarot Card Rashifal (2nd november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2023 - 06:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। आज किसी राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार पेश करेंगे। सेहत से जुड़ी समस्या में सुधार होगा।

वृष- किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। अपने बच्चों पर गर्व महसूस होगा। लव पार्टनर से कोई स्पेशल तोहफा मिलने से मन सारा दिन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के युवा ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे।

मिथुन- आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। परिवार के किसी मेंबर से अनबन होने की संभावना है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क- आज कर्क राशि वालों के जीवन में व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में निराशा हाथ लगेगी। किसी दोस्त से अनबन होने की संभावना है। साथी की बेवफाई से रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा हुआ रहने वाला है। धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। मन चाहे व्यक्ति से प्रपोजल मिलने से आनंद मिलेगा। दांतों की समस्या बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।

कन्या- आज थोड़ी मेहनत और लगन से अधूरा काम पूरा हो जाएगा। बिजनेस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। घर खरीदने का सपना पूरा होगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत को लेकर सजग रहें।

तुला- करियर में बदलाव करने के लिए खुद को थोड़ा और वक्त दें, बेहतर अवसर आपको नजर आएंगे। अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा। खेलों से जुड़े लोग अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। गैस की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक- आज अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपना मन किसी किसी रचनात्मक कार्य में लगाएंगे, जिससे अनुभव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी। किसी विशेषज्ञ की मदद से आपको धन लाभ मिलेगा।

धनु- बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रोजगार के उचित अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। ऑटोमोबाइल का काम कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बेहतर और सुनहरा रहने वाला है। कुछ नई गतिविधियों की शुरुआत होगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नया काम सौंप सकते हैं। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।

कुम्भ- आज कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आएगा। तन-मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा।  गले में खराश हो सकती है।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपनी अनावश्यक इच्छाओं पर कंट्रोल करें। समाज में आपके काम की तारीफ होगी, लोगों पर आपका इंप्रेशन अच्छा बना रहेगा। घर में डेकोरेशन करवाने के लिए अपने परिवार के साथ सलाह कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News