Tarot Card Rashifal (1st july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2023 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। अपनी तुलना दूसरों से न करें, खुद को बैस्ट समझें। कोई भी निर्णय समझदारी से लें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। अपने वादे पर कायम रहें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।

वृषभ- आज अपनी समस्याओं को किनारे करके बड़े अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। गुस्से से दूर रहें, स्वभाव में मधुरता बनाकर रखें। छात्र लगातार कोशिश करेंगे तो मनचाहे करियर को पाने में सफल होंगे। समय का प्रबंधन सही मार्ग पर ले जाएगा।

मिथुन- अपनी प्राथमिकताओं को दरकिनार कर दूसरों के बारे में सोचना भारी पड़ेगा। भावनाओं में बहने की बजाय वास्तविक दुनिया से जुड़ें। छात्र मेहनत पर ध्यान दें, तभी मीठा फल मिलेगा। परिवार में वाद-विवाद होने की संभावना है।

कर्क- आज भविष्य की परेशानियां घेर सकती हैं। धैर्य रखें, आने वाले समय में आपको जीवन में आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। धन का निवेश सही तरीके से करने के लिए किसी विद्वान से सलाह लें। सफलता के लिए कोई छोटा रास्ता न अपनाएं।

सिंह- आज का दिन बिल्कुल वैसे ही रहेगा जैसा आपने सोचा था। वह सभी चीजें हासिल कर पाओगे, जिसकी आपको तलाश थी। विवेक से निर्णय लें। दूसरों के कहने पर अपना धन कहीं निवेश न करें। रिश्तेदारों में आपकी प्रशंसा होगी। 

कन्या- आज आपके नाम और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। जो भी कार्य करें धैर्यपूर्वक करें। पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात नया बदलाव लेकर आएगी। अपनी खुशी का ध्यान रखें, लोग क्या कहेंगे, इसकी चिंता छोड़ दें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवन शैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। खुश रहना चाहते हैं तो दुश्मनों को क्षमा करें और अपने अतीत को भूल जाएं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। नसों से संबंधित स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

वृश्चिक- आज थोड़ा संयम बनाए रखने की जरुरत है। कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नया वाहन खरीदने का मूड बनेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगे। परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे।

धनु- आज नौकरीपेशा जातको की प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से पड़ा पेंडिंग काम पूरा होगा। व्यावसायिक संदर्भ में दोहरी भूमिका निभानी पड़ सकती है। साथी के साथ आपसी मतभेद को खत्म कर आगे बढ़ेंगे।

मकर- आज किसी कि की गई मदद भविष्य में अत्यधिक शुभ परिणाम देगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक विकास होगा। विदेश जाने के इच्छुक, अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। परीक्षा के परिणाम छात्रों के पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगे।

कुंभ- आज नई परियोजनाएं गतिशील हो सकती हैं। वित्तीय मोर्चे पर अच्छा लाभ होगा बेशर्ते स्वभाव में मधुरता रखें। घर वाले आप पर गर्व करेंगे। विदेशी यात्रा के संकेत हैं। कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा।

मीन- आज चल और अचल संपत्तियों के बारे में नए निर्णय लेने से बचें। धार्मिक स्थान पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। सिंगल के लिए साथी तलाशने हेतु अनुकूल समय है। मां का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News