Tarot Card Rashifal (19th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 07:38 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। ऑफिस के किसी कार्यक्रम में खास लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या तंग करेगी।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम की वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले विचार-विमर्श कर लें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बाहर के खान-पीन की वजह से पेट खराब रह सकता है, डॉक्टर से सलाह लें।

मिथुन- आज मन मुताबिक काम करने से मन को खुशी मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को नई नौकरी की ऑफर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। बदलते मौसम के कारण हाथ-पैरों में दर्द रहेगा।

कर्क- आज व्यापार को लेकर कोई नई जानकारी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले से जितना दूर रहें उतना ही अच्छा है। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। परिवार वालों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। खानपान पर ध्यान दें।

सिंह- आज अपनी समस्या का हल खुद के प्रयत्नों से ही मिल जाएगा। सरकारी नौकरी वालों को अचानक कोई हैरान करने वाली खबर मिल सकती है। युवाओं को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यर्थ की बातों से मन परेशान रहेगा।

कन्या- आज मन में सारा दिन सकारात्मक विचार आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्य में प्रगति होगी। छात्र अपने विषय का बहुत रूचि लेकर अध्ययन करेंगे। परिवार का माहौल ठीक रहेगा।

तुला- आज कुछ खास हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। किसी की मीठी-मीठी बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। छात्र जो उच्च संस्थान में पढ़ने के विषय में सोच रहे हैं, उनका सपना साकार होगा। घर में शादी-ब्याह को लेकर खर्च हो सकते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज बिजनेस में नई डील पक्की होने से मन खुश रहेगा। शेयर मार्किट वाले लोग थोड़ा सोच-समझकर निवेश करें। संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से माहौल अच्छा रहेगा। मेडिटेशन के लिए टाइम निकालेंगे।  

धनु- आज संपत्ति संबंधी कोई मसला किसी खास की मदद से हल हो जाएगा। सरकारी नौकरी वाले लोग कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

मकर- आज नौकरी से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। पैसे की उधारी संबंधी लेन-देन करने से बचें। विद्यार्थीओं को आगे की पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। तनाव के कारण नींद से संबंधित समस्या होगी।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपको सफलता प्रदान करेगी। बिजनेस में चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग करियर को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।  

मीन- आज कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। बिजनेस से संबंधित महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल को संभाल कर रखें। छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News