Tarot Card Rashifal (7th october, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। नई वस्तु खरीदने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में किसी बात से टेंशन हो सकती है, सहकर्मी से मदद मिलेगी। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।
वृष- भाग्य आज आपका साथ देगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो जातक अभी कुंवारे हैं उनके लिए रिश्तों की लाइन लगने वाली है, खुशियों भरा माहौल बनेगा।
मिथुन- आज इन राशि वालों को खुद पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। विवाहित व अविवाहित दोनों के लिए दिन सामान्य रहेगा। छात्रों की सोशल नेटवर्किंग के प्रति रुति बढ़ेगी। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कर्क- कर्क राशि के जातक आज के दिन थोड़ा सोच-समझकर बोलें, मुंह से निकली एक गलत बात किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग एक-दूसरे के करीब आने का बहाना ढूंढ़ेंगे। कारोबारी और नौकरीपेशा को धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे।
सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा लेकिन खर्चों का जोर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को करियर से जुड़े नए मौके मिलने की संभावना है। परिवार वाले कुंवारों पर शादी का प्रेशर बनाएंगे।
कन्या- आज आपका शांत स्वभाव परेशानियों से बाहर निकालने में मददगार साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे धन में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के भी योग बनते हैं। छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आएगा। पैतृक संपत्ति का विवाद खत्म होगा।
तुला- आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से नई आशाएं लेकर आएगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतनी सफलता भी प्राप्त होगी। जाॅब कर रहे जातक काम को सजग होकर करें, किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई अनचाहा मेहमान घर आ सकता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
वृश्चिक- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। घर पर दोस्तों के आने की संभावना है। व्यापारियों और जाॅब कर रहे दोनों ही वर्ग के लोगों के लिए धन लाभ होने के चांस हैं। शत्रु बाधाएं उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप हर मुश्किल का हल आसानी से निकाल लेंगे।
धनु- परिवार में आज खुशियों का आगमन होगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, सामान का ध्यान रखें। कोई बड़ी लॉटरी या इनाम मिलने के चांस हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
मकर- आज सामाजिक कामों में व्यस्त रहेंगे, परिवार को समय देने में असमर्थ होंगे। राजनीतिक मेल-मिलाप करने से धन लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे। कोई भी निर्णय अच्छे से विचार कर लें, कान के कच्चे न बनें। बड़े-बुजुर्गों द्वारा दी गई सलाह भविष्य के लिए फलदायक साबित होगी।
कुंभ- आज व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा, जॉब में जिम्मेदारी बढ़ेगी। साथी स्पेशल फील करवाने के लिए सरप्राइज देंगे। संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर पुण्य कमाने का मौका मिलेगा। परिवार को साथ खुशहाली भरा समय व्यतीत करेंगे।
मीन- आज अटका हुआ धन वापिस मिलेगा। भविष्य के लिए सेविंग करेंगे, अधिक खर्च दुविधा में डाल सकता है। विदेश में बसे संबंधियों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। बच्चों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जल्द ही मजेदार यात्रा करने के योग बन रहे हैं।