Tarot Card Rashifal (28th january 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 08:07 AM (IST)
मेष: आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में इजाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप पूरे दिन खुद को बेहतर फील करेंगे। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा।
वृष: आज आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। कुछ घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।
मिथुन: आज अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे।
कर्क: ऑफिस में कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है। उनसे बचना चाहिए। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को किसी पार्क में टहलने जायेंगे। वहां किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क होगा, जो बातों-बातों में किसी समस्या का हल निकाल देगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
सिंह: आज अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की जरूरत है, तभी सफलता मिलेगी। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले आज घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
कन्या: जो कार्य करें कॉन्फिडेंस के साथ करें तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप अपना ध्यान पूजा-पाठ में लगाने की कोशिश करेंगे। इससे अच्छा महसूस होगा। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
तुला: ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत महसूस करेंगे।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे। साथ ही किसी काम के लिए आज जीवनसाथी को बातों से प्रभावित कर लेंगे। आज करियर में नए आयाम स्थापित होंगे।
धनु: आज मन उत्साहित रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। ऑफिस में कई लोग कार्यों से प्रभावित होंगे।
मकर: जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी काम में कम मेहनत से ही पूरी सफलता मिलेगी।
कुंभ: आज कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। अपने बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे। आज मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे।
मीन: आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिये आज विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।
नीलम
8847472411
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari