Tarot Card Rashifal ( 25th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Dec 25, 2021 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दिन अच्छा रहने वाला है। काम करते समय अपने मन को शांत रखें, जिससे काम आसानी से पूरा होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे।

वृषभ: आज अपने मनोरंजन के लिए पैसे खर्च करेंगे। आज कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवन शैली को बदल कर बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं

मिथुन: दिन बहुत शानदार रहेगा। आज किसी भी क्षेत्र में की गई कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक बना रहेगा। कई दिनों से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा।

कर्क: परिवार और समाज के लोग काफी मददगार साबित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। प्रतिद्वंदी परेशान नहीं कर पाएंगे।
 
सिंह: आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। पहले किये गए निवेश का आज लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से संभालेंगे। आज कुछ अवसरों का फायदा मिलेगा। ऑफिस में ड्रेस की तारीफ होगी।

कन्या: व्यापार में आज धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे, जिसका भरपूर लाभ उठाएंगे। आज कोई नया व्यापार शुरू करने की रूप रेखा बनायेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला: आज दिन मिलाजुला रहेगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे।

वृश्चिक: अपने आस पास हो रही गतिविधियों पर नजर बना कर रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं  समाप्त होंगी। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डाइट का खास ध्यान रखें।

धनु: आज रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। किसी खास रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा।

मकर: व्यापार में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज किसी खास दोस्तों से मुलाकात होगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा।

कुंभ: आज दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। किसी बर्थडे पार्टी पर जा सकते हैं, वहां दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। अपनी मेहनत से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मीन: आज किसी बुजुर्ग से कोई अच्छी सलाह मिलेगी। आज ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापारियों को अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News