Tarot Card Rashifal (1st december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन बहुत ही सुखदायक रहने वाला है। परिवार से प्यार और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सारा दिन बिना किसी रोक-टोक के व्यतित होगाl
उपाय- आज माता रानी के आगे घी और कपूर की जोत जलाएं l

वृष- आज सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। मौसमी रोग अपनी चपेट में ले सकता है। कोई बड़ा सौदा होने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। अपरिचितों से सावधान रहें।
उपाय- आज सफेद मक्खन अपनी सास या ससुर को रोटी के साथ जरूर सर्व करें l

मिथुन- आज किसी की निंदा करनी भारी पड़ सकती है। सोच-समझ कर कोई भी बात करें। विदेश यात्रा का सुयोग बन रहा है। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
उपाय- किसी ज़मीन में फल देने वाला पेड़ लगाएं।

कर्क- आज जो भी करें, उसे बहुत ही प्यार से करें सफलता अवश्य मिलेगी। संचय किए हुए धन को खर्च करना पड़ेगा।
उपाय- मंदिर के पास से जब भी निकलें, प्रणाम जरुर करें।

सिंह- आज अपने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है। धन लाभ होगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत में सुधार होगा, टेंशन खत्म होगी।
उपाय- किसी गरीब को भोजन करवाना अच्छा होगा l

कन्या- आज मनपसंद खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। हर तरह से परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बाहर का खाना न खाएं। साथी के साथ  प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
उपाय- किसी भी गरीब फैमिली को 5 किलो चावल ले दें l

तुला- अपने स्वभाव में नरमी लाएं। क्रोध और आग से दूर रहें। आज दैवीय शक्तियां आप पर मेहरबान रहेंगी। सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
उपाय- आज घर में पिंक रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं।

वृश्चिक- आज पुरानी चीजे तंग कर सकती हैं। बहुत सारी बातों से तन-मन परेशान रहेगा। सारा दिन उदासी छाई रहेगी l फाइनेंशियल नुकसान होने के योग हैं।
उपाय- लाल रंग की गाय को चारा देना है l

धनु- आज काफ़ी सुखद अनुभव होगा। कहीं न कहीं से कुछ धन या सोने का कोई आभूषण मिल सकता है। दोस्तों से कुछ अनबन भी होने की आशंका है l
उपाय- घर और मंदिर से मकड़ी का जाला साफ करें l

मकर- आज आसपास का माहौल आपको तंग कर सकता है। हर बात आपके खिलाफ होगी। भरोसेमंद व्यक्ति धोखा दे सकता है। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें।
उपाय- आज घर में छोटे बच्चों को कुछ भी मीठा खिला दें।

कुम्भ- आज घर-परिवार में कोई टॉपिक बहस का मुद्दा बन सकता है। जीवन में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है, संभल कर रहें। घर में कोई मेहमान आ सकता है।
उपाय- अपनी फोटो पर लगी गंदगी साफ करनी हैl

मीन- खुद को अपने आसपास के माहौल के हिसाब से ढालना है। अपनी मर्जी न करें। आज सारा दिन आपको अपने बच्चों और फैमिली के साथ रहने का मौका मिलेगा, जो बहुत ही उत्तम है l
उपाय- आज घर में कुछ मीठा बनाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News