स्वामी प्रभुपाद: केवल पुण्यात्माओं को स्वर्ग में मिलता है स्थान

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2024 - 10:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

प्राप्य पुण्यकृतां लोकानुषित्वा शाश्वती: समा:।
शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते॥6.41॥

अनुवाद : असफल योगी पवित्रात्माओं के लोकों में अनेकानेक वर्षों तक भोग करने के बाद या तो सदाचारी पुरुषों के परिवार में या फिर धनवानों के कुल में जन्म लेता है।

PunjabKesari Swami Prabhupada

तात्पर्य : असफल योगियों की दो श्रेणियां हैं-एक वे जो बहुत थोड़ी उन्नति के बाद ही भ्रष्ट होते हैं, दूसरे वे जो दीर्घकाल तक योगाभ्यास के बाद भ्रष्ट होते हैं। जो योगी अल्पकालिक अभ्यास के बाद भ्रष्ट होता है वह स्वर्गलोक को जाता है, जहां केवल पुण्यात्माओं को प्रविष्ट होने दिया जाता है। वहां पर दीर्घकाल तक रहने के बाद उसे पुन: इस लोक में भेजा जाता है जिससे वह किसी सदाचारी ब्राह्मण वैष्णव के कुल में या धनवान वणिक के कुल में जन्म ले सके।

PunjabKesari Swami Prabhupada

योगाभ्यास का वास्तविक उद्देश्य कृष्णभावनामृत की सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त करना है, जैसा कि इस अध्याय के अंतिम श्लोक में बताया गया है, किन्तु जो इतने अध्यववासी नहीं होते और जो भौतिक प्रलोभनों के कारण असफल हो जाते हैं, उन्हें अपनी भौतिक इच्छाओं की पूॢत करने की अनुमति दी जाती है। तत्पश्चात उन्हें सदाचारी या धनवान परिवारों में सम्पन्न जीवन बिताने का अवसर प्रदान किया जाता है। ऐसे परिवारों में जन्म लेने वाले इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपने आपको पूर्ण कृष्णभावनामृत तक ऊपर ले जाते हैं।
PunjabKesari Swami Prabhupada


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News