Surya Grahan Sutak Time: 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं ?

punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar eclipse 2025: 21 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो कि भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इससे पहले 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था, जिसका असर 3 महीने पहले और 3 महीने बाद तक रहता है। भारत के कई बड़े ज्योतिर्विदों के मुताबिक, 15 दिन में 2 ग्रहण लगना एक दुर्लभ घटना और अशुभ संकेत है। उन्होंने देश-विदेश में बड़े संकट, प्राकृतिक आपदाओं के आने की आशंका जताई है। इस घटना को पूरी दुनिया के लिए खतरनाक बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि 15 दिनों में 2 ग्रहण क्या अशुभ संकेत दे रहे हैं।

PunjabKesari Solar eclipse

Surya Grahan Sutak Time: सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात्रि के समय लग रहा है इसलिए भारत में इसका सूतक मान्य नहीं होगा। हालांकि धार्मिक जानकारों की मानें तो भले ही सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य न हो लेकिन ग्रहण से संबंधित सावधानियां इस दौरान बरतनी चाहिए। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण समाप्त होने पर खत्म होता है। ऐसे में 21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक भारतीय समय अनुसार सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। यानी सूर्य ग्रहण का सूतक काल 21 सितंबर सुबह 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

PunjabKesari Solar eclipse

Chanting these mantras on the day of solar eclipse is auspicious सूर्य ग्रहण के दिन इन मंत्रों का जप करना शुभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ मंत्रों का जप करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दिन आपको महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और सूर्य मंत्र का जप करने से सकारात्मकता मिलेगी।

PunjabKesari Solar eclipse


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News