Surya Grahan 2025: 29 मार्च को सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या एक साथ, इन राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा
punjabkesari.in Thursday, Mar 27, 2025 - 11:10 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 को शनिवार वाले दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है। जिनका यह नक्षत्र है उनके लिए भी अगला समय बड़ा हैपनिंग रहने वाला है। मीन राशि में पंच ग्रह योग बन रहा है। सूर्य, राहु बुध और साथ में शुक्र और चंद्रमा ये पांच ग्रह मीन राशि में उस समय उपस्थित रहेंगे जिस समय यह ग्रहण लग रहा होगा। जिनकी भी सूर्य की दशा है, चंद्रमा की दशा है, राहु की दशा है, बुध की दशा है यानी पांचों ग्रहों में से जिसकी भी दशा है उनके लिए भी दशा के अनुसार ये अगले दो महीने बहुत ही ज्यादा हैपनिंग रहने वाले हैं। एक विशेष संगम है कि इस समय शनिवारी अमावस वाले दिन सूर्य ग्रहण इसके अपने ही मायने होते हैं और हर राशि के लिए अलग-अलग तरह से इसके मायने होते हैं। सूर्य ग्रहण के तुरंत बाद शनि भी राशि परिवर्तन करके मीन राशि को जवाइन करने वाले हैं तो यह एक अद्भुत संगम है।
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत ही खास है। बड़ा ही विशेष है क्योंकि यह सूर्य ग्रहण है इनके लिए करियर इनकी आर्थिक स्थिति दोनों को सुधारने वाला है। अगले दो महीने में मेष राशि वालों को करियर के मामले में कई गुड न्यूज़ मिल सकती हैं और आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है। कुदरत का भाग्य का साथ सब कुछ मिलने वाला है। खर्चों पर लगाम लगेगी। मेष राशि वाले लोग जो अनमैरिड है उनकी शादी ब्याह की बात चल सकती है।
वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण चैलेंजिंग रहने वाला है। अगले दो-ढाई महीने ऐसे रहने वाले हैं कि आप गलत सलाह का शिकार हो सकते हैं। किसी भी तरह की मैनिपुलेशन नहीं करनी है नहीं तो बहुत ज्यादा परेशानियों के योग बन सकते हैं, सरकारी दंड के आप पात्र बन सकते हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन कहीं न कहीं गलतफहमियां से भरा हुआ हो सकता है। पारिवारिक लेवल पर आप बहुत ज्यादा निराशा का शिकार हो सकते हैं। किसी न किसी तरह के आर्गुमेंट का शिकार हो सकते हैं इसलिए इस समय में फैमिली लेवल पे बहुत ज्यारा खुले मन से चलिए। किसी अच्छे इंसान से सलाह करके आप अपने करियर के बारे में कोई डिसीजन लीजिएगा। हेल्थ के मामले में ध्यान रखें।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के ऊपर कोई बोझ सा रहेगा आप कुछ करना चाहते हो कर नहीं पाओगे या आप कोई चीज समझाना चाह रहे हो सामने वाला समझ नहीं पाएगा, उसकी वजह से मन थोड़ा सा व्यथित रह सकता है। मन पर बोझ रख के चलेंगे तो बीमार हो जाएंगे। अगले दो-ढाई महीने में लेन-देन में भी सावधानी रखिए। किसी भी तरह का धन का लेनदेन उसमें पूरी तरह से सतर्क रहिए। पार्टनरशिप में अगर आप हैं तो पार्टनर से भी गलतफहमी हो सकती है।
सिंह राशि: नौकरी हो चाहे व्यापार होआपको कहीं न कहीं परेशानियां आ सकती हैं। यह परेशानियां अचानक से आएंगी और उसकी वजह से आप परेशान रह सकते हैं। किसी न किसी तरह का डर का वातावरण बना रह सकता है। भय का वातावरण बना रहेगा। इल्यूजन यानी भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है।
कन्या राशि: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। साथी आपकी किसी भी बात को ज्यादा टॉलरेट नहीं करेंगे, पुरानी बातें भी निकल कर आ सकती हैं। सूर्य ग्रहण की वजह से अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे मन प्रफुल्लित भी रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों आपके लिए इस समय पर कुछ न कुछ छिपे हुए शत्रु, आपसे जलने वाले लोग बिना ही बात के आपको परेशान करके रखेंगे लेकिन वो सिर्फ परेशान कर सकते हैं। जितना आप उनको खुद पर हावी होने देंगे उतना वोआपको परेशान करेंगे। इस समय में आपको लग सकता है कि अगले दो ढाई महीने में आपके ऑफिस में आपके खिलाफ पॉलिटिक्स बढ़ गई है और उस पॉलिटिक्स से अगर तंग आके आप नौकरी छोड़ने का सोच रहे हैं तो मत करिएगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि राशि वालों की मंगल का दूसरा साइन यह सूर्य ग्रहण है। यह अलग-अलग कारणों से आपके मान-इज्जत प्रतिष्ठा को कहीं न कहीं थोड़ी चोट पहुंचा सकता है। किस तरह से आपने किसी के लिए कोई गारंटी दे दी। लोगों के मन में आपकी इमेज थी वो कहीं न कहीं थोड़ी सी खराब हो सकती है। अगले दो-ढाई महीने जहां तक संभव हो पाए लोगों के मैटर्स में बहुत ज्यादा इवॉल्व मत होइए। इस समय पाचन तंत्र की कोई न कोई कमी भी आपको आ सकती है। बहुत ज्यादा एसिडिटी रह सकती है, खान-पान में भी ध्यान रखिए और कोशिश करिए कि इस समय में थोड़ा सा सात्विक हो जाइए। तभी इस सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
धनु राशि: धनु राशि वालों की आपके लिए सूर्य ग्रहण हावी रहने वाला है। कुछ ऐसा समय आएगा कि आपको लगेगा आप ट्रिगर जल्दी होना शुरू हो गए हैं। वर्कप्लेस पर भी किसी के साथ बहस हो सकती है, अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखिए। अगर आप थोड़ा सा पोलाइट बात करेंगे तो यह फेज आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस समय में जितना मेडिटेशन करेंगे उतना बेटर रहेगा। आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है।
मकर राशि: मकर राशि वालों के जीवन में कोई मुकदमा सुलझ सकता है। इस समय में अगर आप नौकरी में हैं तो प्रमोशन या कोई और अच्छा पैकेज और अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। यह आपके दूसरे भाव में लग रहा है घबराइए मत यह जो पंच ग्रही योग बन रहा है सेकंड हाउस में यह आपके नए-नए निवेश के रास्ते खोलने जा रहा है। पुराना रुका हुआ धन वापस आएगा और स्पेशली इस समय में आपका जो शब्दों का चुनाव रहेगा वह इतना पॉलिटिकली करेक्ट रहेगा कि आपकी बात की काट किसी के पास नहीं होगी और आप अपने बोल वचन वाणी से ही कई अपने जो उलझे हुए परेशानियां उनको सुलझा सकते हैं। इस दौरान निवेश भी सोच-समझ कर करें क्योंकि राहु भी उपस्थित रहेंगे।
मीन राशि: मीन राशि में यह सूर्य ग्रहण लग रहा है यहां परआपके लिएआपका रुतबा बढ़ेगा। इस समय में आप थोड़ा सा क्रिएटिव भी रहेंगे लेकिन वोह क्रिएटिविटी सामने नहीं आ पाएगी क्योंकि पंच ग्रह योग आपकी पर्सनालिटी को थोड़ा सा उलझा के रखेगा। मेंटली आप भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। इसलिए योग और मेडिटेशन का सहारा लेंगे। इस दौरान इंफेक्शन या इनकी कोई कॉम्प्लिकेशन के समय में आपको देखने को मिल सकती है।