Surya Gochar 2024: सूर्य देव का तुला राशि में प्रवेश, इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 12:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar 2024:  सूर्य 17 अक्टूबर आज अपनी नीच तुला राशि में आ गए हैं और नीच राशि में आकर भी सूर्य का जलवा बरकरार रहने वाला है। तुला राशि में गोचर करते हुए सूर्य कई राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद करने वाले है। वैसे भी सूर्य ग्रहों के राजा हैं, एनर्जी का पावर हाउस है, इस संसार की आत्मा हैं। जब सूर्य गोचर करते हैं तो कई राशियों की किस्मत बदल देते हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता है। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और उस दिन संक्रांति होती है। एक महीना एक राशि में रहने के बाद वह दूसरी राशि में चले जाते हैं और पूरे साल में वह सभी 12 राशियों का चक्कर पूरा कर लेते हैं।  सिंह राशि सूर्य की अपनी राशि है। मेष राशि में सूर्य उच्च के होते हैं जबकि तुला राशि में वह नीच के माने जाते हैं. अब सूर्य अपनी नीच राशि में आ रहे हैं तो भी ज्योतिष की दुनिया में हलचल मचाएंगे। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है। 

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं।पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी।  विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है और समाज में रुतबा बढ़ेगा। 

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। प्रमोशन का योग बन सकता है और अगर सिंगल है तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि सूर्य की मित्र राशि है। मिथुन राशि के जातकों का समय धीरे-धीरे बेहतर होगा।  धन की आमद भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे। लव लाइफ बेहतर होती जाएगी और अगर आप नौकरी पेशा है तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट का योग भी बनेंगे। 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए नया वाहन और फ्लैट खरीदने के योग बनेंगे। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और कोई रिश्ता आप फाइनल भी कर सकते हैं। वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। 

सिंह राशि: सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोलने वाला है। सिंह राशि वालों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति लेकर आएगा। सरकारी लेन-देन या कारोबार में लगे लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। 

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी।  सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। प्रमोशन का योग बनेगा और विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। 

तुला राशि: सूर्य की नीच राशि है लेकिन इसके बावजूद तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी फायदा लेकर आएगा। आपकी  इनकम में बढ़ोतरी होगी। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप रविवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है और सूर्य का गोचर मिला-जुला फल देने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा लेकिन आमदनी के नए साधन बढ़ेंगे और प्रमोशन के योग भी बनेंगे। 

धनु राशि: सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी।  शत्रुओं पर विजय मिलेगी. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे।  आप अपनी मेहनत से कैरियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे। 

मकर राशि: मकर राशि वालों को वाहन चलाते हुए थोड़ा सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर वाद विवाद से खुद को दूर रखना होगा।  किसी को उधार देने से बचना होगा और किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बहुत सोच समझकर हस्ताक्षर करने होंगे।  लेकिन दूसरी तरफ सूर्य के गोचर से आपको संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है और विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है  इसके बावजूद सूर्य का गोचर कुंभ राशि वालों को काफी राहत देने वाला है। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है। 

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर बहुत शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी।  आप अपनी टैलेंट से समस्याओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। कोई गुड न्यूज़ भी आपको मिलेगी जिससे आपका रुतबा भी बढ़ेगा और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा।  घर में खुशियां भी दस्तक देंगी और आपको अपने पिता का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

गुरमीत बेदी
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News