Surya Gochar: आज दिखेगा सूर्य का चमत्कार, अपनी ही राशि में 1 साल बाद आकर देंगे जबरदस्त लाभ !

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 07:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Gochar 2023: ज्योतिष और सौरमंडल में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्यदेव 1 साल के बाद अपनी ही सिंह राशि में आ रहे हैं। कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। खूब धन-संपदा भी लेकर आ रहे हैं। खुशहाली भी लेकर आ रहे हैं। सूर्य देव 17 अगस्त 2023 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर चंद्रमा की कर्क राशि में अपनी ही सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर वह 30 दिन तक रहेंगे और यह 30 दिन कुछ राशियों की जिंदगी में चमत्कार से कम नहीं होंगे। 17 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक सूर्य का अपनी ही सिंह राशि में गोचर होगा। अपनी राशि में जब भी सूर्य गोचर करते हैं तो बहुत अधिक पावरफुल हो जाते हैं। वैसे भी सूर्य को ऊर्जा का पावर हाउस कहा जाता है। सूर्य अपनी सिंह राशि में आकर कई राशियों का भाग्य चमकाएंगे। ऐसी कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिन्हें सूर्य अपना राशि परिवर्तन करके बहुत लाभ देने वाले हैं।

सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है, जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।

PunjabKesari Surya Gochar

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। एक साल में सूर्य ग्रह 12 बार राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं और जिस राशि में यह प्रवेश करते हैं, उस नाम के आगे संक्रांति शब्द जुड़ जाता है।

सूर्य देव 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं इसलिए उस दिन सिंह सक्रांति होगी और सूर्य देव एक महीने तक सिंह राशि में रहते हुए कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य जगा देंगे। यानी इन राशियों की बल्ले-बल्ले रहने वाली हैं। ऐसी भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं। इस बारे में सिलसिलेवार आपको बताने जा रहा हूं और सबसे पहले मेष राशि की बात करूंगा जिसके लिए सूर्य का गोचर बेहद शानदार रहने वाला है।

मेष: सूर्य का राशि परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं। खेलकूद में आगे बढ़ने की सोच रहे खिलाड़ियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। यही नहीं, आपके इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। सूर्य का गोचर मेष राशि के जातकों के जीवन में अच्छी खबर लेकर आएगा और पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। इस दौरान पढ़ाई में प्रदर्शन भी बेहतर होगा और उचित परिणाम मिलने की संभावना भी बहुत अधिक रहेगी।

दूसरी भाग्यशाली मिथुन राशि है। सूर्य गोचर के कारण मिथुन राशि वालों को अपने जीवन में महत्वपूर्ण लाभ का अनुभव होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लोगों को अपने दोस्तों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग बनेंगे और भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उनका प्रमोशन मिलने का योग बनेगा। बस आपसे खुश रहेंगे और आपके काम की तारीफ करेंगे। 17 अगस्त से 17 सितंबर के बीच में आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भी करेंगे। इन 30 दिनों के दौरान आपके सभी पेंडिंग काम भी पूरे होते चले जाएंगे। जिससे आप खुद को काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय समय पर लेंगे। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करने से जीवन में विभिन्न चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा के साथ सूर्य की मित्रता है। कर्क राशि वालों की आमदनी भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे। और व्यापार में भी सफलता मिलेगी। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको धन लाभ की सौगात देगा और आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान आप सुख- सुविधाओं पर भी खुले हाथ से पैसा खर्च करेंगे और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी गुडविल भी बनी रहेगी।

PunjabKesari Surya Gochar

चौथी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। जिसमें सूर्य का गोचर होगा। अपनी राशि में आकर सूर्य काफी पावरफुल हो जाएंगे और आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। बिजनेस करने वालों को अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा और नौकरी करने वाले या तो प्रमोशन पाने में कामयाब रहेंगे या नई जॉब पाने में सफल हो जाएंगे। जहां आपका पैकेज आपकी उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। इस अवधि में आपका नाम भी बोलेगा और आपका काम भी बोलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा और समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दूसरों की मदद करके आपको खुशी हासिल होगी। आपका मनोबल और आपका एनर्जी लेवल इस दौरान बड़ा रहेगा।

पांचवीं राशि तुला राशि है। सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों की आमदनी को बढ़ाने वाला साबित होगा। व्यापार में भी आप मुनाफा कमाएंगे और अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ते चले जाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिस भी योजना पर आप काम शुरू करेंगे, उसे सिरे चढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। सूर्य के गोचर से तुला राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। कामकाज की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है।

छठी भाग्यशाली राशि देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि है। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है। धनु राशि वालों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत से करियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे। आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे।

PunjabKesari Surya Gochar

गुरमीत बेदी  
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News