16 सितंबर से सूर्य होंगे परम बलशाली, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2024 - 03:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun transit astrology 2024: सूर्य परम बलशाली हो रहे हैं और बलशाली होकर कई राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद करने वाले हैं। वैसे तो सूर्य का हमेशा डंका बजता है क्योंकि वह ग्रहों के राजा हैं। एनर्जी का पावर हाउस हैं। इस संसार की आत्मा हैं लेकिन सूर्य जब अपनी ही सिंह राशि में होते हैं और अपने ही नक्षत्र में गोचर करते हैं तो फिर सुपर पावरफुल हो जाते हैं। सूर्य इस समय सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं 13 सितंबर को वह सुबह 9:44 पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में आ गए हैं और 27 सितंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। हमारे जो 27 नक्षत्र हैं, उनमें उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र 12वां नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी खुद सूर्य देव हैं। अपनी ही राशि और अपने ही नक्षत्र में जब सूर्य गोचर करते हैं तो कई राशियों की किस्मत बदल देते हैं। हालांकि अपने ही नक्षत्र में आने के बाद सूर्य 16 सितंबर को अपना राशि परिवर्तन भी कर लेंगे और वह अपने मित्र बुद्ध की कन्या राशि में आ जाएंगे। अपने ही नक्षत्र में गोचर करके मित्र राशि में भ्रमण करते हुए सूर्य का पूरा जलवा देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Sun transit

पूरे 366 दिन के बाद सूर्य अपने परम मित्र बुध की कन्या राशि में आएंगे और एक महीना यानी 16 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य व्‍यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्‍यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता। सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता हैं। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

PunjabKesari Sun transit

सूर्य का पहले नक्षत्र परिवर्तन करना और फिर राशि परिवर्तन करना मेष राशि से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों की जिंदगी को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा लेकिन कुछ राशियों  के लिए बेहद शुभ रहने वाला है और सूर्य इन राशियों को  खुशखबरी भी देंगे। समाज में अच्छा स्टेटस भी देंगे और खुशहाली भी देंगे। सूर्य अपना नक्षत्र परिवर्तन और फिर राशि परिवर्तन करके किस राशि पर क्या प्रभाव देने वाले हैं, यह आपको बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari Sun transit

पहले मेष राशि की बात करते हैं। मेष राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपके पराक्रम और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके घर मांगलिक या शुभ कार्य हो सकते हैं। आप अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं।  पदोन्नति की संभावना भी अधिक रहेगी। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है और समाज में रुतबा बढ़ेगा। 

दूसरी राशि वृषभ राशि है। वृषभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। प्रमोशन का योग बन सकता है और अगर सिंगल हैं तो विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है और विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना भी पूरा हो सकता है। 

दूसरी राशि मिथुन राशि है और यह सूर्य की मित्र राशि है। मिथुन राशि के जातकों का समय धीरे-धीरे बेहतर होगा। धन की आमद भी बढ़ेगी और आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित भी कर पाएंगे। लव लाइफ बेहतर होती जाएगी और अगर आप नौकरी पेशा हैं तो प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बनेंगे। 

तीसरी राशि कर्क राशि है और यह भी सूर्य की मित्र राशि है। कर्क राशि वालों के लिए नया वाहन और फ्लैट खरीदने के योग बनेंगे।विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और कोई रिश्ता आप फाइनल भी कर सकते हैं। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की उम्मीद कर रहे लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है। 

पांचवी राशि सिंह राशि है जो सूर्य की अपनी राशि है। सूर्य का गोचर सिंह राशि वालों की किस्मत का पिटारा खोलने वाला है। 
सिंह राशि वालों के लिए प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति होगी। सरकारी लेन-देन या कारोबार में लगे लोगों को फायदा होने की उम्मीद है। आपका समाज के प्रभावशाली लोगों से परिचय होगा, जिनसे बने संपर्क कई कार्यों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। 

अगली राशि कन्या राशि है और जब सूर्य कन्या राशि में एक महीना गोचर करेंगे तो उनका कांबिनेशन केतु से भी बनेगा। इससे ग्रहण योग भी बनेगा परंतु सूर्य मित्र राशि में गोचर करते हुए सुपर पावरफुल बने रहेंगे और कन्या राशि वालों के भाग्य का दरवाजा खोल देंगे।  कन्या राशि वालों को नौकरी-कारोबार में कई सफलताएं हासिल होंगी। सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। 

अगली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर काफी फायदा लेकर आएगा। आपकी  इनकम में बढ़ोतरी होगी। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इंक्रीमेंट के साथ प्रमोशन का योग बन रहा है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। आप अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सूर्य गोचर शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप रविवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें।  

इसके बाद वृश्चिक राशि की बात करते हैं। वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है और सूर्य का गोचर मिला-जुला फल देने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पक्ष का थोड़ा ख्याल रखना होगा और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा लेकिन आमदनी के नए साधन बढ़ेंगे और प्रमोशन के योग भी बनेंगे। 

अगली राशि धनु राशि है। सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए भी खुशियों की पोटली लेकर आ रहा है। धनु राशि वालों को
बीमारी से मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। जो लोग सेना या अन्य सशस्त्र बलों में सेवा कर रहे हैं, उनके लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आप अपनी मेहनत से कैरियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और लंबे समय से रुके काम फिर से सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएंगे। 

फिर मकर राशि की बात करते हैं। मकर राशि वालों को वाहन चलाते हुए थोड़ा सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा। किसी को उधार देने से बचना होगा और किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर बहुत सोच-समझ कर हस्ताक्षर करने होंगे लेकिन दूसरी तरफ सूर्य के गोचर से आपको संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है और विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। 

अब 11वीं राशि कुंभ राशि है और कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसके बावजूद सूर्य का गोचर कुंभ राशि वालों को काफी राहत देने वाला है। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को नए ऑफर लेटर मिल सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई पुरस्कार मिलने का भी योग है। 

अंतिम राशि मीन राशि है। मीन राशि वालों के लिए भी सूर्य का गोचर बहुत शुभ साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी। आप अपनी टैलेंट से समस्याओं को दूर करने में कामयाब रहेंगे। कोई गुड न्यूज़ भी आपको मिलेगी, जिससे आपका रुतबा भी बढ़ेगा और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। घर में खुशियां भी दस्तक देंगी और आपको अपने पिता का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Sun transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News