16 नवंबर को सूर्य बनाएंगे बुधादित्य योग, इन्हें रहना होगा सतर्क

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है। वैसे भी ज्योतिष में व शास्त्रों में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह होने के साथ ही हमारे मान-सम्मान व अपमान का भी कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है, उसे समाज में मान-सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है। सूर्य  ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता।  सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता भी कहा जाता है जो हमें प्रतिदिन दर्शन देते हैं। शास्त्रों में इनकी उपासना से मिलने वाले शुभ फलों की लंबी सूची है।

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यह ताकत, अधिकार, यश, नौकरी आदि के देवता है। इनकी पूजा विधि-विधान से करने से उपरोक्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  ज्योतिष में आत्मा का कारक माने जाने वाले सूर्य 16 नवंबर को सूर्य देव अपनी नीच तुला राशि से निकलकर अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वह 1 महीने तक इस राशि में रहेंगे।  16 नवंबर को जब सूर्य देव वृश्चिक राशि में आएंगे तो वह पहले से ही बुध ग्रह भी विराजमान होंगे। इन दोनों ग्रहों का कंबीनेशन बुधादित्य राजयोग बनाएगा। 

सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर से सभी 12 राशियों प्रभावित होंगी लेकिन कुछ राशियों को जबरदस्त धन लाभ होगा और प्रमोशन के योग बनेंगे।

सिंह राशि-
सूर्य और बुध की युति से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। उनकी कुंडली में इस योग का निर्माण पांचवें भाव में हो रहा है। इस दौरान आप जमीन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि-
बुधादित्य राजयोग का लाभ कन्या राशि के जातकों को भी होगा। यह राजयोग इस राशि के तीसरे भाव में बन रहा है। इससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और पदोन्नति की सम्भावनाएं दिखाई दे रही हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आपके लिए यह समय पक्ष में रहेगा और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। वहीं लंबे समय से नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि-
कुम्भ राशि के कुंडली में बुधादित्य राजयोग दसवें भाव में बन रहा है, जो इनके बहुत लाभदायक साबित होगा। इस युति से कुंभ राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही धन लाभ की सम्भावनाएं दिख रही हैं। व्यापार में विस्तार के लिए यह समय अच्छा है।

मीन राशि-
मीन राशि के जातकों के सोचे हुए काम पूरे होंगे। लंबे समय से रुके काम भी सिरे चढ़ने लगेंगे। धन लाभ होने के पूर्ण आसार हैं। बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो इस अंतराल में कर सकते हैं।  कॉन्फिडेंस लेवल पड़ेगा । अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे ।


अब जानते हैं कि किन राशियों को सूर्य के सिंह राशि में गोचर के दौरान थोड़ा सतर्क रहना होगा-
मेष राशि वालों को अहंकार और विवाद की स्थिति से बचना होगा। नहीं तो पद और धन के मामले में हानि उठानी पड़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण लगाना होगा। सेहत को लेकर गंभीर होने का समय आ गया है।

मिथुन राशि वालों के लिए भ्रम यानि कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है, जिस कारण महत्वपूर्ण फैसले लेने में मुश्किल आ सकती है।  जीवन साथी को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।

तुला राशि वालों को बातचीत के दौरान संयम बरतना होगा। वाणी दोष की स्थिति से बचने का प्रयास करें नहीं तो रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।  स्थान परिवर्तन का भी योग बन सकता है।

कर्क, धनु व मकर राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। यानि न तो फायदा होगा और ना ही नुकसान। यथास्थिति बनी रहेगी।

गुरमीत बेदी
Contact no 9418033344 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News