इन चीज़ों को अपनाकर हासिल कर सकेंगे सफलता

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 04:09 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कई बार बहुत मेहनत करने पर भी इंसान को सफलता नहीं मिल पाती है और कई बार थोड़ी मेहनत करने पर ही परिणाम बहुत ही अच्छा मिलता है। क्योंकि व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल मिलता है। गरुड़ पुराण के मुताबिक मनुष्यों के स्वभाव में ऐसे गुण होते हैं, जिनका अगर वह सही इस्तेमाल करें तो वह अपने पाप कर्मों से मुक्ति पा सकता है और साथ ही साथ अपने मौजूदा वक्त को खुशहाल बना सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आपने अपना लिया तो सफलता पक्की ही होगी आपकी। 
PunjabKesari, kundli tv
धैर्य से काम लेना
अगर आप स्थाई सफलता और खुशी की इच्छा रखते हैं तो आपको अंत तक धैर्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। जो इंसान जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेता है और साथ ही मुश्किल हालात में परेशान नहीं होता है, वहीं इंसान कामयाब होता है।  

इंद्रियों को नियंत्रित 
हमारे शरीर में पांच कर्म इंद्रियां और पांच ज्ञान इंद्रियां होती हैं। ये दसों इंद्रियां समय-समय पर हमारी परेशानी का तरीका बताती हैं, जो व्यक्ति इन्हें नियंत्रित करना सीख लेता है वह जीवन में कभी नहीं हारता है। इसके अलावा जो व्यक्ति शरीर और मन से पवित्र हो तो उन्हें कोई भी हरा नहीं सकता है। साफ विचार और सही व्यवहार जीवन के लिए बहुमूल्य रत्न की तरह होते हैं। 
PunjabKesari, kundli tv
दया भावना
मनुष्य के अंदर गरीब व्यक्ति और जरूरतमंदों के लिए दया का भाव होना बहुत जरूरी है। मनुष्य को वक्त-वक्त पर अपने सामर्थ्य के मुताबिक इन लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह आपके पुण्य कर्मों में वृद्धि का कारक बनता है। 

द्वेष भावना से दूर 
जो लोग दूसरे से घृणा करते हैं उन्हें कोई पसंद नहीं करता है। खासतौर पर ऐसा व्यक्ति जो अपने परिजनों या दोस्तों से जलन रखता है उनके खिलाफ द्वेष भावना रखता है। वह कभी खुश नहीं रह सकता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News