Success Mantra: हर काम में सफलता चाहिए तो जरूर याद रखें दादा जी की ये सीख

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 11:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

How can I become very successful: जो व्यक्ति धैर्यवान है, वह मुश्किल काम से भी सफलता हासिल कर लेता है। धैर्य इंसान को ताकतवर बनाता है। आठ साल का एक लड़का गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव आया। एक दिन दादा जी से बोला, ‘‘मैं बड़ा होकर एक सफल आदमी बनूंगा। क्या आप सफलता के कुछ टिप्स दे सकते हैं ?’’

PunjabKesari Success Mantra

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

दादा जी ने लड़के का हाथ पकड़ा और उसे करीब की पौधशाला में ले गए। वहां से वह दो छोटे-छोटे पौधे खरीदकर घर आ गए। उन्होंने एक पौधा घर के बाहर लगा दिया और एक पौधा गमले में घर के अंदर रख दिया।

‘‘क्या लगता है तुम्हें, इन दोनों पौधों में से भविष्य में कौन सा पौधा अधिक सफल होगा ?’’ दादा जी ने लड़के ने पूछा।

PunjabKesari Success Mantra

लड़का कुछ क्षणों तक सोचता रहा फिर बोला, ‘‘घर के अंदर वाला पौधा ज्यादा सफल होगा क्योंकि वह हर एक खतरे से सुरक्षित है।’’

करीब डेढ़ माह बाद छुट्टियां खत्म हो गईं और लड़का वापस शहर चला गया। इस बीच दादा जी दोनों पौधों को सींचते रहे। समय बीतता गया। 3-4 साल बाद लड़का फिर गांव आया और दादा जी से बोला, ‘‘दादा जी, पिछली बार मैंने आपसे सफल होने के कुछ टिप्स मांगे थे पर आपने तो कुछ बताया ही नहीं... इस बार आपको जरूर मुझे इस बारे में कुछ न कुछ तो बताना ही होगा।’’

दादा जी मुस्कुराए और लड़के को वहां ले गए जहां उन्होंने गमले में पौधा लगाया था। अब वह पौधा बड़ा और फूलदार बन चुका था।

PunjabKesari Success Mantra
लड़का बोला, ‘‘देखा दादा जी मैंने कहा था न कि ये वाला पौधा ज्यादा सफल होगा...’’  ‘‘अरे, पहले बाहर वाले पौधे का हाल भी तो देख लो...’’ यह कहते हुए दादा जी लड़के को बाहर ले गए। बाहर एक विशाल वृक्ष की छांव में राहगीर आराम कर रहे थे।

वह बोले, ‘‘बेटे, इस बात को याद रखो अगर तुम जीवन भर सुरक्षित विकल्प चुनते हो तो तुम कभी उतना आगे नहीं बढ़ पाओगे जितनी तुम्हारी क्षमता है। अगर तुम तमाम खतरों के बावजूद इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार रहते हो तो तुम्हारे लिए सब संभव है।’’  

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News