Stock Market Astrology : गुरु के नक्षत्र में आए बुध, बाजार में आएगी रिकवरी

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 08:46 AM (IST)

Stock Market Astrology: एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह मंगल अपने ही धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे जबकि शनि अपने ही उत्तर भाद्रपद और राहु अपने ही शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जबकि इस सप्ताह 17 फरवरी को अमावस्या के दिन दोपहर करीब 3.25 से शाम 7.57 के बीच सूर्य को ग्रहण लगेगा, हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन इसका बाजारों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इसी दिन शुक्र और राहु कुंभ राशि में 15 डिग्री के एक्सिस पर रहेंगे, जबकि शनि और नेप्च्यून का मीन राशि में 6 डिग्री पर आना भी बाजारों में उतार-चढ़ाव लाने का काम करेगा। लिहाजा इस सप्ताह 17 फरवरी का दिन बाजारों के लिहाज से काफी अहम रहेगा व इस दिन विशेष तौर पर सावधानी रखनी चाहिए। बुध 15 फरवरी को रात्रि नक्षत्र बदल कर गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। यह बाजार के लिए अच्छा है और बाजारों को निचले स्तरों से सहार मिलता हुआ नजर आएगा व बाजार में रिकवरी की शुरुआत हो सकती है।

16 फरवरी को चन्द्रमा मकर राशि में अपने ही श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चन्द्रमा इस दिन दोपहर 2.35 बजे नक्षत्र के आखिरी चरण में जाएंगे तो बाजार में स्थिरता आएगी व बाजार में आखिरी घंटे के दौरान रिकवरी देखने को मिल सकती है। लिहाजा बाजार खुलने के बाद इंतजार करने के बाद ही पोजीशन बनानी चाहिए। इस दिन बेवरेज, शिपिंग, पोर्ट और लिक्विड से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर खास फोकस बनेगा व यहां खरीद देखने को मिल सकती है।

17 फरवरी को चन्द्रमा बाजार खुलने के समय मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में कुंभ राशि में गोचर करेंगे व शुक्र, बुध, राहु व सूर्य के साथ रहेंगे। कुंभ राशि में 5 ग्रहों का योग बाजारों में एक तर्फा मूव लाने का काम कर सकता है। इस दिन सूर्य और मंगल भी धनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे , तीन ग्रहों का मंगल के नक्षत्र में गोचर करना डिफैन्स सैक्टर पर फोकस बनाने का काम कर सकता है। इस दिन हमें कॉपर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी फोकस बनता हुआ नजर आएगा और बाजार इस दिन कंसोलिडेशन में रहेगा, हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में 02:35 बजे चन्द्रमा के घनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में जाने और दोपहर 3 बजे के बाद बुध-गुरु के 120 डिग्री एक्सिस पर आने से बाजार में उतार-चढ़ाव शुरू हो सकता है, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें।

18 फरवरी को चन्द्रमा राहु के शतभिषा क्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत फ्लैट टू नैगेटिव हो सकती है। करीब 12 बजे राहु और चन्द्रमा दोनों ही ग्रह एक ही डिग्री पर आ जाएंगे। बाजारों में बिकवाली शुरू हो सकती है, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन पर खास ध्यान रखें। इस बीच बाजार बंद होने से 12 मिनट पहले चन्द्रमा शतभिषा नक्षत्र के आखिरी चरण में गोचर करेंगे। जिस से आखिरी घंटा बाजार में स्थिरता ला सकता क्योंकि इसी दौरान चन्द्रमा भी राहु से आगे निकल जाएगा। इस दिन हमें एयरलाइंस, लिकर, तंबाकू कंपनियों के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।

19 फरवरी को चन्द्रमा कुंभ राशि में पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे और बुध के साथ नक्षत्र संबंध में रहेंगे लिहाजा बाजार में खुलने के समय ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लिहाजा बाजार के स्थिर होने का इंतजार करने के बाद ही को ट्रेड लें। करीब 11.15 बजे सूर्य और शनि 30 डिग्री के एक्सिस में आने पर अस्थिरता बढ़ सकती है। बैंकिंग एन.बी.एफ.सी. और ब्रोकरेज से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में फोकस बन सकता है। चन्द्रमा दोपहर करीब 3 बजे मीन राशि में गोचर करेंगे और इसके बाद बाजार में स्थिरता आ सकती है लिहाजा कोई भी पोजीशन जल्दबाजी में न काटें।

20 फरवरी को जब बाजार खुलेगा तो उस से पहले 19 फरवरी शाम 6:39 बजे सूर्य राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर चुके होंगे, लिहाजा बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रह सकती है। चन्द्रमा इस दिन शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में मीन राशि में गोचर करेंगे। जिस से मेटल शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है।

इस दिन बाजार में सामान्य कारोबार होता हुआ नजर आएगा। दोपहर करीब 02:19 बजे चन्द्रमा के नक्षत्र चरण बदलने पर बाजार की दिशा बदल सकती है लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News