श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र का मुख्यमंत्री मान ने रखा नींव पत्थर

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 09:08 AM (IST)

चंडीगढ़ (स.ह.): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर पद्मश्री संत निरंजन दास जी समेत संत समाज के संत प्रगट नाथ जी, संत प्रदीप दास जी, संत तेजा सिंह जी, संत निर्मल दास जी, संत लेखराज जी और अन्य संत उपस्थित रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी, जीवन, दर्शन और शिक्षाओं के अध्ययन एवं प्रचार-प्रसार का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह अध्ययन केंद्र 10.4 एकड़ में 37 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसमें 3 मंजिला प्रशासनिक एवं शिक्षण ब्लॉक, लड़कों और लड़कियों के लिए 3-3 मंजिला हॉस्टल तथा अध्यापकों और स्टाफ के लिए 2 मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। दोनों हॉस्टलों में 54-54 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था होगी।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News