सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सीएम रेखा गुप्ता ने किया जलाभिषेक

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 09:36 AM (IST)

नई दिल्ली ( नवोदय टाइम्स): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण एवं उसके 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 में शामिल हुईं। इस भव्य समारोह में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यहां आयोजित शिव भजन, ओंकार जाप और शिव तांडव जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर शिवमय हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और वर्चुअली इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बनीं। सुबह से ही मंदिर में उमड़े जनसैलाब और भक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों ने इस स्वाभिमान पर्व को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक उत्सव बना दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा व कपिल मिश्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। सदियों तक हुए आक्रमणों और विध्वंस के बावजूद सोमनाथ की आस्था कभी नहीं झुकी और हर बार भारत की आध्यात्मिक शक्ति ने स्वयं को पुनः स्थापित किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News