Kundli Tv- तो एेसे खोपड़ी में से आग निकालते हैं तांत्रिक

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 11:24 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
बहुत से एेसे लोग होंगे जो आज के समय में तंत्र विद्या पर भरोसा करते होंगे। तो फिर आपने ज़रूर देखा सुना होगा कि तांत्रिक एक गोल चक्कर बना कर उसमें खोपड़ी रखते हैं और फिर उस पर पानी का छींटा मारते हैं तो खोपड़ी से आग की लपटें निकलती लगती हैं। काफ़ी लोग तांत्रिकों के इन जा़दू-टोने में आकर ठगे भी जाते हैं। असल में न तो यह जादू-टोने होते हैं न हीं कोई तंत्र-मंत्र विद्या। दरअसल यह शुद्ध रूप से विज्ञान का चमत्कार होता है।
PunjabKesari
आपने देखा होगा कि रास्ते पर सामान बेचने वाले अंग्रेजी के कुछ टूटे फूटे शब्दों का प्रयोग कर लोगों को अपना सामान बेचने की कोशिश करते हैं। ठीक उसी प्रकार तांत्रिक लोग विज्ञान के कुछ नियमों को जानकर उनका गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
PunjabKesari
अब यह सब जानने के बाद आपके मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि आखिर विज्ञान का एेसा कौन सा तरीका है जिससे तांत्रिक यह चमत्कार दिखाते हैं। तो चलिए अब आपको बताते हैं हैं वह तरीका जिससे तांत्रिक कुछ बुदबुदाते हुए पानी के छींटे मारकर खोपड़ी में आग पैदा कर देता है।
PunjabKesari
स्प्रिट, फास्फोरेट और पोटास का घोल बनाकर खोपड़ी और दूसरी हड्डियों पर इसकी तीन चार परत चढ़ा दी जाती है। इसके बाद जब भी ज़रुरत होती है तांत्रिक कुछ भी बुदबुदाते हुए पानी का छींटा मारते हैं। असल में यह पानी नहीं सल्फयूरिक एसिड होता है जो खोपड़ी पर चढ़े स्प्रिट,फास्फोरेट और पोटास के परत का स्पर्श करते ही अंगारों को पैदा कर देता है।
टूटती हुई शादी को कैसे बचाएं (देखें VIDEO)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News