Smile please: प्यार की भूख को दूर करना रोटी की भूख से कहीं अधिक कठिन है

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 09:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अधूरे मन से मिली सफलता अपने आसपास कड़वाहट पैदा करती है। —सुभाष चंद्र बोस

सपने वे नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते। —अब्दुल कलाम

PunjabKesari Smile please

मेरा मन मेरा मंदिर है। मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा। —महात्मा गांधी

अगर मेहनत आदत बन जाए, तो कामयाबी मुकद्दर बन जाती है। —स्वामी विवेकानंद

यहां खुशी पाने का कोई रास्ता नहीं, बल्कि खुश रहने से सारे रास्ते मिल सकते हैं। —महात्मा बुद्ध

प्यार की भूख को दूर करना रोटी की भूख से कहीं अधिक कठिन है। —मदर टैरेसा

यदि आपका हृदय ज्वालामुखी है तो भला आप कैसे फूलों के खिलने की अपेक्षा कर सकते हैं। —खलील जिब्रान

PunjabKesari Smile please

जीवन लम्बा नहीं बल्कि महान होना चाहिए। —बी.आर. अम्बेदकर

फूलों की पंखुड़िया तोड़कर तुम फूल की सुंदरता नहीं बटोरते।   —रबींद्रनाथ टैगोर

मैं अपनी असफलताओं के लिए खुद जिम्मेदार हूं, अगर मैं असफल नहीं होता तो इतना सुब कुछ कैसे सीख पाता।  —सी.वी. रमन

दूसरों की निंदा-चुगली करने की बजाय आप अपने अंदर झांक कर देखें कि वहां कितना कचरा भरा पड़ा है। अपनी सोच बदलें। दूसरों के दोष देखना छोड़ दें। अपने भीतर का कचरा बाहर निकालें। आप हर बात में दखलअंदाजी बंद कर दें। चुगली-निंदा करने वाले तो आ कर चले जाते हैं, पर हमारे घर का वातावरण खराब कर जाते  हैं।   -सन्मति मुनि

बच्चा कभी झूठ नहीं बोलता, उसे झूठ बोलना हम ही सिखाते हैं और परिणाम भी हम ही भोगते हैं। प्रभु भक्त भक्ति मार्ग की तरफ चलता है तो माया रुकावट डालती है, जीव और ब्रह्मा के दरम्यान माया का पर्दा हैंं।  -गोस्वामी मृदुल कृष्ण

दिल में नेकी होती है तो चरित्र खूबसूरत बनता है। आप किसी की जिन्दगी बेहतर बना सकते हैं, उसकी जिन्दगी में खुशहाली ला सकते हैं तो सबसे बड़ी इंसानियत होगी। 

PunjabKesari Smile please


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News