विज्ञान भी है हैरान, सपने में यहां मां सिमसा देती है संतान प्राप्ति का वरदान

Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Simsa Mata Temple: माता सिमसा मंदिर हिमाचल के मंडी जिले के सिमस गांव में है। मंदिर की दूरी बैजनाथ से 25 किलोमीटर और जोगिंदर नगर से लगभग 50 किलोमीटर है। ये एक अनोखा मंदिर है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में साक्षात विराजमान है मां सिमसा, जो महिलाओं को सूनी गोद भरने का वर देती हैं।

मंदिर में निसंतान महिलाओं के फर्श पर सोने पर मां सिमसा उन्हें संतान का आशीर्वाद देती हैं। यह मंदिर संतान दात्री के नाम से भी प्रसिद्ध है। मां  यहां पिंडी के रूप में अपने भक्तों को दर्शन देती हैं। पुरातन मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई महिला मंदिर के फर्श पर भक्तिभाव और विश्वास से सोती है तो माता सिमसा उसके सपने में आकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। 

Simsa mata temple himanchal: माना जाता है कि अगर स्वप्न में मां महिला को कोई फल या फूल देती है, तो महिला को संतान प्राप्ति होना निश्चित है। इस मंदिर में नवरात्रों में भारी भीड़ लगी रहती है क्योंकि नवरात्रों में ही महिलाएं यहां आकर सोती हैं और संतान प्राप्ति कर वर प्राप्त करती हैं। लिंग का भी मां देती हैं संकेत कि होने वाली संतान पुत्र होगा या पुत्री।

कहा जाता है कि अगर सपने में महिला को मां से केले या अमरूद का फल मिलता है तो उसका अर्थ है कि उसे पुत्र होगा और अगर भिंडी या लौकी मिलती है तो इसका अर्थ है कि महिला की होने वाली संतान लड़की है।

चमत्कार वाली बात यह भी है कि माता सिमसा अपने भक्तों को यह तक बता देती हैं कि उनकी संतान नहीं होगी या बहुत देर से होगी, अगर महिला को सपने में कोई धातु या लकड़ी से मिली कोई ठोस वस्तु प्राप्त हो तो इसका मतलब है कि महिला की संतान नहीं होगी या फिर देर से होगी। 

मंदिर के पास एक बावड़ी भी है, जहां स्नान करने के बाद ही महिलाएं मंदिर के बरामदे में सोती हैं ताकि सपने में आकर मां उनको संतान का वर दें। अगर संतान न होने का सपना आने के बाद भी कोई महिला यहां सोती है तो मां को यह मंजूर नहीं होता। महिला को चींटियां काटने लगती हैं और शरीर पर लाल निशान पड़ने लगते हैं। फिर उनको वहां से जाना ही पड़ता है।

मंदिर की एक और अद्भुत बात है मंदिर के पास की चमत्कारी शीला। इस शीला को अगर हम अपने दोनों हाथों से हिलाएंगे तो यह नहीं हिलेगी और अगर छोटी उंगली से हिलाने की कोशिश करेंगे तो यह हिल जाएगी।

वैज्ञानिक भी इस बात से हैरान हैं। निःसंतान महिलाएं यहां अपनी गोद भरने के लिए पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़ आदि राज्यों से आती हैं। 

How to reach Simsa Mata Mandir कैसे जाएं मां सिमसा के मंदिर- मंदिर तक आने के लिए आप अपने निजि वाहन या फिर बस या टैक्सी करके बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising