Signs of wealth before Diwali: दिवाली से पहले इन चीजों का दिखना है धन-सम्पदा का संकेत

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2023 - 09:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Maa Lakshmi Sign: मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस इंसान पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाएं, उसके घर कभी पैसों की तंगी नहीं रहती। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग घर में तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, वहां कुछ शुभ संकेत भी दिखाई देते हैं। ये संकेत इंसान के अमीर होने से पहले भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे शुभ संकेत।

PunjabKesari Maa Lakshmi Sign

घर में अचानक काली चींटियों के झुंड नजर आने लगें और वे खाने की चीजों पर टूटना शुरू कर दें तो समझ लीजिए आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश कर चुकी हैं। यह घर में पैसा आने का संकेत भी हो सकता है।

आज का राशिफल 2 नवंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  
 

लव राशिफल 2 नवंबर - न कोई तमन्ना है न कोई हसरत मुझे तो सनम है तुम्हारी जरूरत
 

Tarot Card Rashifal (2nd november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
 

Diwali: जिस घर में दीवाली पर होते हैं ये काम, वहां से लक्ष्मी कभी नहीं जाती बाहर
 

Weight loss astrology: Thursday को करें ये दान, मोटापा जाएगा भाग
 

छज्जे या आंगन के पेड़ में चिड़िया, कबूतर या किसी पक्षी का घोसला बनना भी शुभ संकेत है, लेकिन अगर आप किसी कारणवश उस पेड़ को कटवाते हैं तो यह आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है।

यदि आपको सपने में उल्लू, झाड़ू, घड़ा या सुराही, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, सितारा, सांप या गुलाब का फूल दिखाई दे, तो समझ लीजिए आपका बैंक-बैलेंस बढ़ने वाला है। सपने में दिखने वाली ये सभी चीजें घर में पैसा आने का संकेत होती हैं। यदि सुबह उठते ही आपको शंख की मधुर आवाज सुनाई दे तो यह भी घर में लक्ष्मी आने का संकेत है।

PunjabKesari Maa Lakshmi Sign

यदि घर में एक ही स्थान पर तीन छिपकलियां इकट्ठी दिखाई दें तो ये मां लक्ष्मी के जल्दी घर आने का संकेत है। यह धन-दौलत बढ़ने का ही एक संकेत है। दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास छिपकलियां दिखाई देना भी बड़ा ही शुभ होता है, लेकिन अगर तुलसी के पौधे के पास बहुत ज्यादा छिपकलियां दिखाई दें तो उसके परिणाम उल्टे भी हो सकते हैं।

यदि आपकी दाईं हथेली पर लगातार खुजली हो रही है तो इसका साफ मतलब है कि आपके हाथ कोई मोटी रकम लगने वाली है। कर्ज या उधार में दिया रुपया-पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।

PunjabKesari Maa Lakshmi Sign

यदि आप किसी काम से बाहर निकलते हैं और रास्ते में आपको कहीं गन्ना दिख जाए तो ये पैसा आने का संकेत है। इसके अलावा घर से बाहर यदि आपको कोई कुत्ता मुंह में रोटी या शाकाहारी चीज दबाकर दौड़ता दिख जाए तो यह भी आपके अमीर होने का इशारा हो सकता है।

PunjabKesari Maa Lakshmi Sign

सुबह घर से निकलते हुए यदि आप किसी को कई दिनों तक लगातार झाड़ू लगाते हुए देखें तो समझ लें कि कोई बड़ा विवाद सुलझने वाला है। साथ ही यह आपके बहुत जल्द अमीर होने का भी संकेत है।

PunjabKesari Maa Lakshmi Sign


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News