Shukra Uday July 2024: आज शुक्र होंगे उदय, वृष राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 12:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukar Uday 2024: आज बात करेंगे शुक्र देव की। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र बहुत ही अहमियत रखते हैं। सबसे लम्बी दशा शुक्र की होती है। कलयुग में शुक्र देने वाले ग्रह हैं। सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य शुक्र से देखा जाता है। बहुत सारी राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर इस समय शुक्र की महादशा चल रही है। जब शुक्र अस्त हो जाते हैं तो उन लोगों को वो फल नहीं मिल पाते हैं तो मिलने चाहिए। जैसे ही शुक्र उदय होते हैं तो आपकी रूठी हुई खुशियां फिर से लौट आती हैं। 24 अप्रैल के बाद शुक्र अस्त हो गए थे। 7 जुलाई को शुक्र उदय हो जाएंगे। जैसे ही ही ये उदय होंगे कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए खुशियों की वापसी हो रही है।

वृष राशि: कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। शुक्र इस राशि के स्वामी भी हैं। राशि के स्वामी शुभ गोचर में हैं। राशि स्वामी उदय हो गए हैं। राशि स्वामी भाग्य स्थान में बैठकर तीसरे भाव को देख रहे हैं। कोई भी काम करेंगे उसमें आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। भाग्य से जुड़े आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुक्र की तुला राशि आपके लिए छठे भाव में आती हैं। यदि आपके ऊपर कोई कर्जा चढ़ा हुआ था तो वो भी उतर सकता है।

शुक्र सबके लिए शुभ नहीं होते। कुछ लोगों के लिए शुक्र खराब भी होते हैं। इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए।  आपके घर में आपकी वाइफ शुक्र को दर्शाती है। अपनी वाइफ को कोई न कोई गिफ्ट अवश्य दें। सरप्राइज पर ले जाएं। यदि आप सिंगल हैं तो गाय की सेवा करें। शुक्रवार के दिन गौ माता को गुड़ खिलाएं। अपने आस-पास सफाई रखें और मां लक्ष्मी का पूजन करें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News