Shukra Transit 2023 March: 17 मार्च को बनेगी शक्र-राहु की युति, ये 2 राशियां हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Monday, Mar 13, 2023 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Transit 2023: आज बात करेंगे शुक्र के गोचर की। शुक्र जो विलासिता के कारक हैं। जो कलयुग के सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। जिनकी दशा 20 साल की होती है। जिनकी दशा में आपको लाइफ के सारे सुख मिलते हैं। शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है मेष राशि में। अभी तक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में चल रहे हैं। 17 मार्च से गोचर करेंगे और 6 अप्रैल तक यही रहेंगे। मेष राशि में शुक्र जाकर राहु के साथ युति करेंगे। राहु यहां पर पहले से गोचर में हैं। शुक्र एक ऐसे इकलौते ग्रह हैं जो एक साथ दस राशियों के लिए शुभ गोचर में होते हैं। सिर्फ 2 घर ऐसे हैं, जहां पर गोचर में यदि शुक्र छठे या दसवें भाव में चले जाए तो अशुभ फल देते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी ऐसी राशियां हैं, जो गोचर में अशुभ फल देंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Cancer कर्क राशि:
कर्क राशि के लिए जो शुक्र हैं, वो आपकी कुंडली में दसवें भाव में गोचर करेंगे। शुक्र आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव के स्वामी बनते हैं। ग्याहरवां भाव आपकी कुंडली में आय का भाव है, सुख स्थान का भाव है। प्रमोशन या आय की वृद्धि में थोड़ी सी रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा कुछ हो रहा है तो मतलब शुक्र की दशा के कारण हो रहा है। शुक्र आपकी कुडंली में चौथे भाव के स्वामी हैं। चौथे भाव का स्वामी शुभ गोचर में नहीं है तो निश्चित तौर पर आपको नुकसान देखने को मिल सकता है। ऐश्वर्या से संबंधित चीजों में आपको थोड़ी देरी देखने को मिलेगी।

Scorpio वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए शुक्र छठे भाव में गोचर करेंगे। छठे भाव की कालपुरुष की कुंडली में आकर शुक्र नीच हो जाते हैं। इसलिए ये गोचर अशुभ है। शुक्र आपकी  कुंडली में सातवें भाव के स्वामी बनते हैं। इसका अशुभ गोचर में चले जाना शुभ नहीं है। सातवां भाव आपकी वाइफ का भाव है। यहां पर भी इनके स्वामी अशुभ गोचर में चले गए और शुक्र ही खुद सप्तम के कारक ग्रह भी होते हैं। इसका मतलब पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद का माहौल बन सकता है। वाइफ की हेल्थ में भी कोई दिक्कत देखनी पड़ सकती है। खर्चे बढ़ने की भी संभावना है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News