Shrikhand Mahadev Yatra: दैत्य के खून से आज भी लाल है श्रीखंड महादेव की धरती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shrikhand Mahadev Yatra 2025: श्रीखंड महादेव यात्रा सम्पूर्ण संसार की जटिल और कठोर यात्राओं में से एक है। जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के निरमंड विकास खंड के तहत आती है। इस यात्रा का आरंभ निरमंड से शुरू होता है और 32 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के बाद 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होता है। यहां भोलेनाथ का शिवलिंग है। इस यात्रा के दौरान रास्ते में लगभग एक दर्जन धार्मिक स्थल व देव शिलाएं आती हैं। श्रीखंड से लगभग 50 मीटर पहले देवी पार्वती, श्री गणेश और कार्तिक स्वामी की प्रतिमाएं हैं।

PunjabKesari Shrikhand Mahadev Yatra
श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संकरे रास्तों से गुजरना होता है। जहां बहुत बड़ी संख्या में बर्फ के गलेशियरों को पार करना होता है।

PunjabKesari Shrikhand Mahadev Yatra

ऊंचाई वाले ऐसे स्थान भी आते हैं, जहां ऑक्सीजन की कमी और फिसलन भरे रास्तों से रुबरु होना पड़ता है। पार्वती बाग से आगे कुछेक ऐसे क्षेत्र पड़ते हैं, जहां कुछ श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते भारी दिक्कतें पेश आती हैं।

PunjabKesari Shrikhand Mahadev Yatra
कहा जाता है कि भस्मासुर दैत्य ने भगवान शिव की तपस्या करके वर मांगा था कि वह जिस के शीश पर हाथ रखे वह भस्म हो जाए। वर पाने के उपरांत भस्मासुर अंहकारवश भगवान शंकर के पीछे भागा था, जिसके कारण भोलेनाथ को गुफा में छिपना पड़ा था। भोलेनाथ इन्हीं पहाड़ों की गुफा में छिपे थे।

PunjabKesari srikhand

दैत्य के भय से मां पार्वती रोने लगी और कहा जाता है कि उनके आंसुओं से ही नयनसरोवर बना था। इस सरोवर की धारा यहां से 25 कि.मी. नीचे भगवान शिव की गुफा निरमंड के देव ढांक तक गिरती है।

PunjabKesari Shrikhand Mahadev Yatra
ये भी कहा जाता है कि जब पांडव 13 वर्ष के वनवास के लिए गए थे तो कुछ समय के लिए इस स्थान पर रुके थे। यहां भीम द्वारा बड़े-बड़े पत्थरों को काटकर रखा गया है जो इस बात का प्रमाण है।

PunjabKesari  Shrikhand Mahadev Yatra

इस स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक दैत्य मार कर खा जाता था, उसे पांडवों ने मारा था। उस दैत्य का रक्त जहां पर पड़ा था, वह जगह लाल रंग की हो गई थी, आज भी वहां यह स्थान लाल ही है। रात के वक्त भीमडवार में कई जड़ी-बूटियां चमक उठती हैं। माना जाता है कि यहां संजीवनी बूटी भी है।

PunjabKesari Shrikhand Mahadev Yatra
रास्ते में पार्वती बाग भी है, इसके बारे में कहा जाता हैं कि इस स्थान पर आज भी रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं जो इस जगह के अतिरिक्त कहीं और नहीं मिलते। श्रीखंड जाते समय रास्ते में बहुत से पर्वत आते हैं जो बर्फ से ढके और जड़ी-बूटियों से लदे हैं।

PunjabKesari  Shrikhand Mahadev Yatra

श्रद्धालु भोलेनाथ का नाम जपते संकरे रास्तों से होकर आगे बढ़ते जाते हैं। यहां जाने के लिए भक्तों का मेडिकली फिट होना जरुरी है। प्रत्येक भक्तों को पंजीकरण करवाना पड़ता है। 

PunjabKesari Shrikhand Mahadev Yatra
श्रीखंड पहुंचने के लिए रामपुर बुशहर से 35 कि० मी० की दूरी तय करके बागीपुल या अरसू सड़क के रास्ते से पहुंचा जा सकता है। रास्ते में बहुत से मंदिर आते हैं। उसके बाद बागीपुल से 7 कि० मी० दूर जांव गांव है, वहां तक गाड़ी द्वारा जा सकते हैं। इसके आगे 25 कि.मी. की सीधी चढ़ाई पैदल करनी पड़ती है।

PunjabKesari Shrikhand Mahadev Yatra


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News