श्री राम मंदिर निर्माण का निर्णय सनातन संस्कृति रूपी परम सत्य की विजय : स्वामी कृष्णा नंद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 09:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
बलाचौर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा श्री राम मंदिर जन्मभूमि के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय आने से पूरे भारत, भारतीयता, भारतीय संस्कृति और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को न्याय मिला है। आज का दिन सनातन संस्कृति, परम शाश्वत सत्य एवं प्राकृत न्याय के लिए विजय दिवस है। यह कहना है गौ सेवा मिशन के परमाध्यक्ष व पूरे भारतवर्ष के गौ भक्तों, गौ सेवकों एवं गौशाला संचालकों के प्रेरक स्वामी कृष्णानंद महाराज का।
PunjabKesari, Dharam, Ayodhya Verdict, Ayodhya Ram temple, Ayodhya Ram mandir, अयोध्या राम मंदिर, श्री राम मंदिर, Ram Lalla Temple, Ram Lalla Janambhumi
स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना सैंकड़ों वर्षों से हजारों तपस्वी साधु-संतों, लाखों रामभक्त साधकों एवं गृहस्थ मनीषियों के अथक जप-तप-भागवत नाम संकीर्तन, आराधना-अनुष्ठानों और अडिग़ श्रद्धा व विश्वासयुक्त सतत् परिश्रम का सुखद परिणाम है। यह दिन राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अनेक वीरों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने और श्री राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद अब केंद्र सरकार, शासन, समाज और न्यायपालिका को गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के कार्य में तत्परता से अपना कत्र्तव्य निर्वाह करना चाहिए। 
PunjabKesari, Dharam, Ayodhya Verdict, Ayodhya Ram temple, Ayodhya Ram mandir, अयोध्या राम मंदिर, श्री राम मंदिर, Ram Lalla Temple, Ram Lalla Janambhumi
उल्लेखनीय है कि स्वामी कृष्णानंद महाराज द्वारा कई वर्षों से श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और संपूर्ण गौ रक्षा हेतु चित्रकूट, नई दिल्ली, बीनेवाल कुटिया, चांदपुर रुड़की गौशाला सहित दर्जनों स्थानों पर श्री राम जय-जय राम का अखंड हरि नाम संकीर्तन करवाया जा रहा है। इस हेतु उनका हजारों-लाखों जनमानस को हनुमान चालीसा पाठ की प्रेरणा देकर 108 करोड़ हनुमान चालीसा का देश व्यापी अभियान भी पुरजोर जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News