Mata Vaishno Devi: शारदीय नवरात्रि के पर्व पर कटड़ा में निकलने वाली शोभा यात्रा के दौरान दर्शकों में दिखा उत्साह

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 11:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): हर साल शारदीय नवरात्रों के दौरान कटड़ा में निकलने वाली शोभा यात्रा का इंतजार साल भर स्थानीय निवासियों सहित बाहरी राज्यों से मां भगवती के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को रहता है। वहीं शुक्रवार दूसरे नवरात्र की शाम दर्शकों का इंतजार उसे समय खत्म हुआ जब इस वर्ष शोभा यात्रा की पहली झलक कटड़ा के एशिया चौक से शुरू हुई। इस दौरान ढोल की थाप पर स्थानीय निवासी व श्रद्धालु झूमते नजर आए।

शुक्रवार को निकली शोभा यात्रा के दौरान देवी मां और ध्यानू भक्त की झांकी, ब्रह्मा, विष्णु, महेश की झांकी, कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु का दृश्य, राधा कृष्ण, राम दरबार, श्रवण कुमार के माता-पिता और भगवान परशुराम की झांकी, मां दुर्गा और महिषासुर की झांकी, गणेश वंदना, महाकाली की झांकी ,बाहुबली हनुमान की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जिनकी दर्शकों द्वारा काफी सराहना की गई। यह शोभा यात्रा कस्बे के एशिया चौक से शुरू होकर जम्मू मार्ग मुख्य बाजार से चिंतामणि क्षेत्र से होते हुए वापस लौटी।

इस आयोजन में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रतन शर्मा, रमणीक नवादा, अजय सिंह ,शिव शर्मा, हिमांशु शर्मा, विपिन, अजय ,अशोक कुमार सहित अभी कब विशेष योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार आखिरी नवरात्र पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा का आयोजन दर्शकों को काफी उत्साहित करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News