Shri Amarnath Yatra 2023: एक दिन बाद श्री अमरनाथ यात्रा फिर बहाल, 9 तीर्थ यात्रियों का जत्था रवाना

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (संजीव): जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के मारोग में सड़क से मलबा हटने का काम पूरा होने के बाद वीरवार सुबह जम्मू स्थित यात्री निवास भगवती नगर से श्री अमरनाथ यात्रियों का जत्था पहलगाम व बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना किया गया। एक दिन बाद बहाल हुई अमरनाथ यात्रा में जम्मू से 9 तीर्थ यात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना किए गए हैं। 

श्री अमरनाथ यात्रा के 37वें जत्थे में 783 पुरुष, 162 महिलाएं, 34 साधु और 20 साध्वियां शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.32 लाख तीर्थ यात्री बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News