Shiv Purana Upay: शिव पुराण में बताए गए उपायों से हर इच्छा करें पूरी

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrological Measure To Lord Shiva For Happy Life: भगवान शिव को ‘महादेव’ कहा जाता है, वह देवताओं के देवता कहे जाते हैं। शिवपुराण के रुद्रसंहिता खंड के अनुसार शिव ऐसे देव हैं जो कुछ विशेष अनुष्ठान करने से भक्त पर सहज ही प्रसन्न हो जाते हैं। रुद्र संहिता के अनुसार लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को कमल, बिल्वपत्र, शतपत्र एवं शंखपुष्पी भगवान के लिंग पर अर्पित करना चाहिए। यदि एक लाख की संख्या में इन पुष्पों द्वारा भगवान शिव की पूजा सपंन्न हो जाए तो सात जन्मों के पाप नष्ट होकर ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Shiv Purana Upay

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

पुत्र के अभिलाषी को एक लाख धतूरे के फूलों को अर्पित करना चाहिए। 

लाल डंठल वाला धतूरा शिव पूजन के लिए शुभ माना जाता है। 

अगस्त्य के एक लाख फूलों से पूजा करने वाले भक्त को यश की प्राप्ति होती है। 

लाल और सफेद आक, अपामार्ग एवं श्वेत कमल के एक लाख फूलों को शिवलिंग पर अर्पित करने से भोग एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।

चमेली के फूलों को शिवलिंग पर अर्पित करने से वाहन की प्राप्ति होती है। 

PunjabKesari Shiv Purana Upay

अलसी के फूलों से शिवलिंग पूजन से भक्त भगवान विष्णु को प्रिय होकर लक्ष्मी की प्राप्ति करता है। 

बेला के एक लाख फूल चढ़ाने वाले को शुभलक्षणा पत्नी की प्राप्ति होती है। 

जूही के फूल से पूजा करने पर घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। 

कनेर के फूलों से पूजा करने पर मनुष्य को नए-नए वस्त्रों की प्राप्ति होती है।

हरसिंगार के फूलों से शिव की पूजा करने पर सुख-संपत्ति की वृद्धि होती है। 

राई के एक लाख फूल शिव पर अर्पित करने से शत्रुओं का नाश होता है। 

PunjabKesari Shiv Purana Upay
चंपा एवं केवड़ा का फूल भगवान शंकर पर भूल कर भी नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। इससे भारी अनिष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

फूलों के समान ही शिवलिंग पर अन्य वस्तुओं को चढ़ाने का अलग-अलग प्रभाव शिवपुराण में बताया गया है। एक लाख दूर्वादलों (दूब) को शिवलिंग पर चढ़ाने से आयु की प्राप्ति होती है। 

एक लाख तुलसी पत्र चढ़ाने पर भोग एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

राम नाम अंकित एक लाख त्रिदल बिल्वपत्रों को शिवलिंग पर चढ़ाने से मनुष्य की सब इच्छाएं पूरी होती हैं।

शतरुद्रिय मंत्र से रुद्री के ग्यारह पाठों से, पुरुषसूक्त से छ: ऋचा वाले रुद्रसूक्त से, महा मृत्युंजय मंत्र से, गायत्री मंत्र से अथवा शिवपंचाक्षर मंत्र (ॐ नम: शिवाय’ में से किसी भी एक मंत्र से शिवलिंग पर जलधारा अर्पित करने से सुख एवं संतति की वृद्धि होती है। 

PunjabKesari Shiv Purana Upay
शर्करा मिश्रित दुग्ध की धार से शिव का अभिषेक करने पर बुद्धि की जड़ता मिटती है तथा वह व्यक्ति बृहस्पति के समान उत्तम बुद्धि वाला बनता है। जब तक दस हजार मंत्रों का जाप पूरा न हो जाए तब तक जल, घृत या दुग्धधार को चालू रखना चाहिए।

सुवासित तेल की धार से अभिषेक करने पर भोगों की वृद्धि होती है। 

शहद से शिवलिंग का अभिषेक करने पर राजयक्ष्मा (टी.बी.) रोग दूर होता है।

गन्ने के रस की धारा से अभिषेक करने पर संपूर्ण आनंद की तथा गंगाजल की धारा से अभिषेक करने पर भोग एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

ध्यान रखें- इन सभी धाराओं को अर्पित करते समय महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते रहने से शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।

Mahamrityunjay Mantra महामृत्युंजय मंत्र: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

PunjabKesari kundli

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News