भगवान शिव के खास मंदिरों में इस दिन मनाई जाएगी शिवरात्रि

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 10:38 AM (IST)

24 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में भले ही भ्रम है लेकिन इस बार चतुर्दशी तिथि दो दिन 24 और 25 फरवरी को रहेगी। इन दो दिनों में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। यहां कुछ शिव मंदिरों के बारे में बताया गया है, जहां पर दो दिनों तक भगवान शिव की पूजा की जाएगी। 

टपकेश्वर मंदिर
यह मंदिर देहरादून सिटी बस स्टेंड से 5.5 कि.मी. की दूरी पर गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक छोटी नदी के किनारे बना है। यहां एक गुफा में शिवलिंग स्थित है। जिस पर एक चट्टान से पानी की बूंदे टपकती रहती हैं। इसी कारण इसका नाम टपकेश्वर मंदिर है। यहां इस बार तीन दिन तक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। मंदिर में 23 फरवरी रात्रि से ही जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा। 24 फरवरी को मुख्य आयोजन होगा जो 25 फरवरी की दोपहर तक चलेगा। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को भांग, धतूरे से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाएगा। उसके बाद भोलेनाथ की विशेष आरती होगी। 25 फरवरी को भी भोलेनाथ की विशेष पूजा होगी। 

 

श्री नागेश्वर मंदिर
गढ़ी-डाकरा में श्री नागेश्वर मंदिर स्थित है। यहां भी शिवरात्रि की धूम नजर आएगी। यहां तीन दिनों तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी सुबह करीब चार बजे मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। मंदिर में 24 फरवरी व 25 फरवरी के दिन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। 

 

श्री पृथ्वी नाथ मंदिर
यह मंदिर सहारनपुर चौक पर स्थित है। इस मंदिर में 24 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को मंदिर की टोली गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार चली गई। शिवरात्रि के पर्व पर श्री पृथ्वी नाथ मंदिर में 2100 दीयों की रंगोली सजाई जाएगी। साथ ही भजन-कीर्तन भी किया जाएगा। भोलेनाथ का हरिद्वार से लाए जल से जलाभिषेक होगा। 

 

श्री सिद्धेश्वर मंदिर
केदारपुर में श्री सिद्धेश्वर मंदिर स्थित है। यहां 24 फरवरी को विशेष पूजा की जाएगी। बताया जा रहा है कि मंदिर में 23 फरवरी रात्रि से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा। जो 24 फरवरी को भी पूरा दिन चलेगा। यहां 25 फरवरी को भी दोपहर तक ये पर्व मनाया जाएगा। शिवरात्रि के लिए मंदिर के पास मेला लगेगा। 

 

देवेश्वर महादेव मंदिर
देवेश्वर महादेव मंदिर टपकेश्वर परिसर में ही स्थित है। यहां भी शिवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। देवेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि का पर्व 24 फरवरी को मनाया जा रहा है। शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर मंदिर को घंटियों से सजाया जाएगा। मंदिर में सुबह शाम विशेष आरती व  ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप किया जाएगा। 

 

इन मंदिरों के अतिरिक्त गीता भवन, श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री श्याम सुंदर मंदिर, श्री वैष्णों दुर्गा मंदिर आदि में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सुबह से शाम तक भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंत्रों का जाप किया जाएगा। 24 और 25 फरवरी दोनों ही दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News