Sheetala Mata ke Bhog: स्वस्थ तन और मन के लिए मां शीतला को लगाएं इन चीजों का भोग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sheetala Ashtami Bhog 2025: मां शीतला को सप्तमी और अष्टमी के दिन बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। हर संप्रदाय अपनी-अपनी मान्यता के अनुसार मां शीतला की पूजा सप्तमी अथवा अष्टमी पर करते हैं। बहुत सारे स्थानों पर तो चैत्र महीने के हर मंगलवार को भी मां शीतला की पूजा कर उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। होलाष्टक पूरा होने के बाद चैत्र माह के जो मंगलवार आते हैं, उस दिन तो मां शीतला के मंदिरों में भारी मेले का आयोजन होता है।

Sheetala Ashtami Bhog
मां शीतला को अर्पित किए जाने वाला भोग एक दिन पहले तैयार किया जाता है। शीतला माता को शीतल भोज्य पदार्थ बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

Sheetala Ashtami Bhog

श्रद्धालु ठंडी चीजों का भोग मां शीतला को लगा कर उन्हें प्रसन्न करते हैं और खुद भी बासी भोजन का ही सेवन करते हैं। मान्यता है की ऐसा करने से रोग और संक्रमण से बचाव रहता है।

Sheetala Ashtami Bhog

यहां तक की चेचक और खसरा जैसे रोग भी मां शीतला की कृपा से शांत रहते हैं। मां शीतला के भक्त रोगों से मुक्त ठंडे जीवन का निर्वाह करते हैं।

Sheetala Ashtami Bhog

Sheetala Mata ke Bhog: माता शीतला को इन चीजों का भोग लगाएं
बताशे, रबड़ी, गुड़ से बनी चीजें, दही, मगद, नमक पारे, सब्जी, मीठे चावल, पूड़ी-हलवा, मिठाई, बेसन चिक्की, खाजा, बासी पुआ, पुआ, चने की दाल, बेर, हरा छोलिया, बाजरे की रोटी, पकोड़े, आलू की पूड़ी, मीठा भात (औलिया) चूरमा, शक्कर पारे, पकौड़े, काले चने और मूंग।

Sheetala Ashtami Bhog

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News